{"_id":"68cc6f3548a27c85c700f5ac","slug":"begna-river-including-markanda-is-in-spate-flooding-fields-and-streets-ambala-news-c-36-1-amb1001-149899-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मारकंडा सहित बेगना नदी में उफान, गलियों सहित खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मारकंडा सहित बेगना नदी में उफान, गलियों सहित खेत जलमग्न
Fri, 19 Sep 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
मुलाना में उफान पर मारकंडा नदी । संवाद
मुलाना। पहाड़ों में हुई बारिश से वीरवार को मारकंडा नदी में उफान देखने को मिला। तेज लहरों के साथ नदी का जलस्तर 8.2 फीट करीब 35 हजार क्यूसेक जा पंहुचा, इतना ही नही मारकंडा नदी में मिलने वाली बेगना नदी का जलस्तर भी रौद्र रूप करीब 25 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया, इसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी और गोला गांव में बेगना नदी का पानी घुस गया। गांव की गलियां जलभराव की चपेट में आ गई, वहीं कई गांव के खेतों की फसलों को भी बेगना नदी के पानी ने अपनी चपेट में लिया। इस तरह 8.2 फीट पर जाते ही मारकंडा नदी का पानी भी नदी किनारे खेतों में जा पहुंचा और फसल जलमग्न हो गई, हालांकि राहत की बात ये रही कि शाम को मारकंडा नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया था, वहीं पिछले क्षेत्र में भी मारकंडा नदी और बेगना नदी का जलस्तर बहुत कम देखने को मिला ।
विज्ञापन

मुलाना में उफान पर मारकंडा नदी । संवाद

मुलाना में उफान पर मारकंडा नदी । संवाद
विज्ञापन