फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Before the inauguration ceremony of Atal Cancer Care Center, the Home Minister checked the arrangements

अटल कैंसर केयर सेंटर के उद्घाटन समारोह से पहले गृह मंत्री ने जांची व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Before the inauguration ceremony of Atal Cancer Care Center, the Home Minister checked the arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नागरिक अस्पताल में अटल कैंसर केयर सेंटर में व्यवस्था जांची। उन्होंने उद्घाटन समारोह के दृष्टिगत कार्यक्रम के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। उनके साथ उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर परिषद प्रशासक एवं एडीसी सचिन गुप्ता मौजूद रहे।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगे बोर्ड को दुरुस्त करने के साथ-साथ पेंट आदि करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के प्रशासक को अस्पताल के अंदर पार्किंग की व्यवस्था किए जाने के बारे, लोगों की एंट्री संबंधी कार्य के साथ-साथ अन्य कार्यों को तीव्रता से किए जाने बारे निर्देश दिए। बता दें कि 9 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छावनी पहुंचेंगे और कैंसर सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed