फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bed facility not available in homeopathic hospital even after six months

Ambala News: होम्योपैथिक अस्पताल में छह माह बाद भी नहीं बेड की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Bed facility not available in homeopathic hospital even after six months
छावनी के रामपुर ​स्थित सामुदायिक भवन में चल रहा होम्योपै​थिक अस्पताल
अंबाला। रामपुर सरसेहड़ी के सामुदायिक भवन में अस्थाई रूप से चल रहा प्रदेश के पहले राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल की सौगात मिले छह माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक स्टाफ की कमी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अस्पताल चलाने के लिए कुल 54 स्टाफ की जरूरत है, जिसमें डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग ऑफिसर, ऑपरेटर तक शामिल है। चुनावों के लिए लगी आचार संहिता ने अड़ंगा डाल दिया है। ऐसे में होम्योपैथिक पद्धति से उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को दाखिल होने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जबकि मरीजों के लिए प्राथमिक चरण में करीब 10 बेड लगाए हैं।
विज्ञापन

यहां केवल ओपीडी चल रही है और उसमें भी डेपुटेशन पर स्टाफ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता के बाद स्टाफ को पूरा किया जाएगा ताकि मरीजों को लाभ मिल सके। बता दें कि इस अस्पताल में अंबाला के अलावा आसपास के शहरों के भी मरीज आ रहे हैं और ओपीडी में दवा ले रहे हैं। बता दें कि चंद्रपुरी में बन रही अस्पताल और कॉलेज की नई बिल्डिंग के बाद वहां पर शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण भी अटका

स्टाफ के अलावा अस्पताल में अभी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन की भी सुविधा नहीं मिली है। जबकि मैनुअल ही ओपीडी में आने वाले मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है। स्टाफ पूरा होने के बाद यह सुविधाएं भी शुरू होगी और मरीजों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
55.85 करोड़ से बन रहा अस्पताल
चंदपुरी में राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज और 100 बेड के अस्पताल बनाने का काम चल रहा है। करीब 55.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस अस्पताल और कॉलेज तक बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में काम हो रहा है। अस्पताल तक तक चार करोड़ की लागत से 10 मीटर चौड़ी रामपुर-सरसेहड़ी रोड का निर्माण हो गया है। चंदपुरा में टांगरी नदी पुल पर 4 करोड़ रुपये की लागत से नया ब्रिज बनाया गया है। तीन मंजिला अस्पताल और दो मंजिला कॉलेज की इमारत अलग-अलग होंगी। 6-6 मंजिला ब्वॉयज और गर्ल्स होस्टल का निर्माण होगा। 16 स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा।

वर्जन
राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के लिए 54 पद भरे जाने हैं। आचार संहिता हटने के बाद स्टाफ भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। तब तक अस्पताल में ओपीडी की सुविधा दी जा रही है।
डॉ. शशिकांत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed