फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Beating up the driver and conductor of Kurukshetra depot, three named

Ambala News: कुरुक्षेत्र डिपो के चालक व परिचालक से मारपीट, तीन नामजद

Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Beating up the driver and conductor of Kurukshetra depot, three named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अंबाला सिटी। जंडली पुल के सामने फ्लाईओवर पर कार सवार तीन युवकों ने हरियाणा रोडवेज की कुरुक्षेत्र डिपो की बस चालक व परिचालक की पिटाई कर दी। इस मारपीट में कर्मचारियों की वर्दी भी फट गई। रोडवेज की बस द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इतने में वह संभल पाते कि बस आगे चल रही कार में टकरा गई। इतने में तीनों युवकों ने उतरकर मारपीट शुरू कर दी। गनीमत यह रही कि सवारियां बाल-बाल बच गई। पुलिस ने तीनों कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












पहले चालक फिर बीचबचाव करने आए परिचालक को भी पीटा



बलदेव नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में कैथल के सौगल निवासी जयदेव ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो की बस में परिचालक है। 28 अगस्त को वह अपने चालक कृष्ण के साथ सिटी के जंडली पुल के ऊपर रमाडा होटल के पास पहुंचा तो आगे एक गाड़ी का काम चलने के कारण बस में ब्रेक लगाई गई। इतने में पीछे से ट्रक की टक्कर लगते ही बस आगे चल रही कार में टकरा गई। इतने में तैश में आए कार चालक ने अपने दो साथियों के साथ चालक के साथ गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। इस मारपीट में दोनों के कान, छाती व दांतों आदि में चोटें आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed