फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BCG vaccination campaign started

Ambala News: बीसीजी टीकाकरण अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
BCG vaccination campaign started
बीसीजी टीकाकरण अ​भियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अ​धिकारी व स्टाफ नर्स। संवाद
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को अंबाला में बीसीजी के टीके लगाने का काम शुरू हो गया। शहर के पॉलीक्लीनिक में इस अभियान की शुरुआत की गई। जिला टीबी अधिकारी डाॅ. सीमा ने बताया कि बीसीजी का टीका अब युवाओं को भी टीबी से सुरक्षित रखेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को सीएमओ डॉ. राकेश सहल के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान शुरू किया है। बीसीजी टीकाकरण के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान किया था। इस अभियान के तहत दो लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीमा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाहा, एमओ टीसी डॉ. पल्लवी मौजूद रही।
विज्ञापन

प्रोमिता को लगा पहला टीका
जिले में सबसे पहला टीका लगवाने वाली प्रोमिता ने बताया कि अपनी सुरक्षा को देखते हुए लोगों को यह टीका जरूर लगवाना चाहिए। इससे बीमारी से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस अभियान को शुरू कर बहुत अच्छा कार्य किया है। सभी व्यस्कों को यह टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें लग रहा बीसीजी का टीका
इस अभियान में उन परिवारों को चिन्हित किया गया है जिनके परिवार में कभी टीबी के मरीज रहे हैं। इसके अलावा 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग, जिन लोगों को पिछले पांच वर्षों में एक बार भी टीबी हुई हो, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, धूम्रपान करने वाले लोग, पिछले तीन साल के टीबी रोगियों के संपर्क में आने वाले लोग, मधुमेह के राेगी के साथ-साथ 18 किलो प्रति वर्ग मीटर से कम बीएमआई वाले व्यक्ति भी शामिल है।

वर्जन
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। बुधवार से अंबाला में भी यह अभियान शुरू हो गया है। अंबाला में टीबी के 1175 मरीज इलाज ले रहे हैं। टीकाकरण से पूर्व व्यक्ति से लिखित सहमति ली जाएगी। टीकाकरण स्वेच्छा के आधार पर ही होगा।
डॉ सीमा, जिला टीबी अधिकारी, अंबाला

बीसीजी टीकाकरण अभियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी व स्टाफ नर्स। संवाद

बीसीजी टीकाकरण अभियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी व स्टाफ नर्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed