फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bargaining for tickets in Congress is like vegetable market: Vij

सब्जी मंडी की तरह कांग्रेस में टिकट के मोलभाव : विज

Wed, 17 Apr 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 17 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Bargaining for tickets in Congress is like vegetable market: Vij
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कांग्रेस के पास कोई संगठन नहीं है। जैसे सब्जी मंडी में सब्जी का भाव लगता है, उसी तरह कांग्रेस में बोलियां लग रही ,है जो ज्यादा मोल देगा उसे टिकट मिल जाएगी, इसलिए कांग्रेस को टिकट देने में देर लग रही है।
उन्होेंने कहा कि कांग्रेस के कुछ धड़े हैं, जो आपस में भिड़ते रहते हैं। टिकट देने की प्रक्रिया एक पूरी प्रक्रिया होती है। हमारे भाजपा में पन्ना प्रमुख से लेकर वार्ड प्रधान, लोकसभा प्रधान, स्टेट प्रधान पूरा ढांचा बना हुआ है। कांग्रेस को कोई ढांचा नहीं है। किसानों के विरोध पर पूर्व मंत्री विज ने कहा कि हमारे देश में प्रजातंत्र है। किसान व अन्य सभी अपना प्रचार कर सकते हैं, मगर किसी भी हालत में हमें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

किसान अपना प्रचार करो और हम अपना प्रचार कर रहे हैं। फैसला जनता ने करना है और जनता ने जो फैसला करना है वह समय नजदीक है। इसलिए प्रचार में रोकने वाली बात सही नहीं है। वहीं ओपनियन पोल पर विज ने कहा कि हम भी अध्ययन करते है और वह सड़क पर बैठकर राजनीति करते हैं और जनता के बीच बैठता हूं और जनता का भाव जानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed