{"_id":"60edf5108ebc3ebf5713f466","slug":"barbed-wire-will-be-installed-around-ghasitpur-water-treatment-plant-ambala-news-knl763880117","type":"story","status":"publish","title_hn":"घसीटपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की चारों ओर लगेंगे कंटीले तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घसीटपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की चारों ओर लगेंगे कंटीले तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। घसीटपुर स्थित 20 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चारों और अब जल्द ही कंटीले तार लगाए जाएंगे। रविवार को इसी ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने से 15 वर्षीय अंशु की मौत हो गई थी। न्यू टैगोर गार्डन निवासी अंशु अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने गया था। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ गई थी। उन्हीं से बचने के लिए अंशु ने 16 फुट गहरे पानी में छलांग लगा दी थी।
हालांकि सुरक्षा कर्मियों और गोताखोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन हादसे में अंशु की जान चली गई। अब भविष्य में इस तरह का कोई हादसा न हो इसके लिए पब्लिक हेल्थ विभाग ने कंटीले तार इस प्लांट के चारों ओर लगाने का निर्णय लिया है। करीब डेढ़ किलोमीटर तक इसकी चहारदीवारी पर तार लगाए जाएंगे। बता दें कि इस हादसे से पहले भी कई बार घसीटपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इस तरह के हादसे हो चुके हैं।
हमने घसीटपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चारों और कंटीले तार लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसकी स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। जल्द ही इसके चारों और कंटीले तार लगाई जाएंगी ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
-अनिल चौहान, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ विभाग।