Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bar elections: Today lawyers will choose their head

बार चुनाव : आज वकील चुनेंगे अपना प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Today lawyers will choose their head
अंबाला सिटी। शहर स्थित जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को जिला बार कक्ष में कराया जाएगा। इसके लिए 1229 अधिवक्ता मतदान करेंगे। इसमें प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। वहीं अन्य पदों पर भी प्रत्याशी एक दिन पहले वीरवार को अधिवक्ताओं को मनाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 15 अधिवक्ता मैदान में होंगे। मतदान को पीठासीन अधिकारी अधिवक्ता इन्द्रजीत सिंह गिल के नेतृत्व में कराया जाएगा। सबह नौ बजे से सायं साढ़े सात बजे तक अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे। इसके साथ ही शुक्रवार शाम तक मतों की गणना की जाएगी। कुल पदों की बात की जाए तो चार अधिवक्ता प्रधान पद, उपप्रधान के लिए तीन अधिवक्ता, संयुक्त सचिव दो, महासचिव पद के लिए छह अधिवक्ता चुनावी मैदान में मुकाबले के लिए उतरे हैं।
विज्ञापन








इनके भाग्य का होगा फैसला



प्रधान पद



अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह, अधिवक्ता सुनील जैन, अधिवक्ता जबर सिंह व महिला अधिवक्ता रितु सिंह मान।



उपप्रधान



अधिवक्ता अरविंद गौड़, अधिवक्ता जगतार सिंह व अधिवक्ता चेतन कुमार सिंघाल।



महासचिव



अधिवक्ता हर्ष साहनी व रिपनजीत सिंह सोनी।



संयुक्त सचिव



अधिवक्ता अशोक कुमार, अधिवक्ता मोहिंद्र, अधिवक्ता आदित्य कपूर, अधिवक्ता साहिल अलाहावादी, अधिवक्ता आशीष शर्मा व अधिवक्ता नितिन शर्मा।





प्रधान पद के प्रत्याशियों की यह है प्रोफाइल



अधिवक्ता जबर सिंह चौधरी

निवास- कंचघर, अंबाला सिटी

शैक्षिक योग्यता- बीएससी एलएलबी

प्रैक्टिस- 25 वर्ष

प्राथमिकता : युवा अधिवक्ताओं को ज्यूडीशरी कोचिंग की मदद के लिए प्रयास, अधिवक्ताओं का मान सम्मान बनाना, लाइब्रेरी अपग्रेड कराना।



2- अधिवक्ता रितू सिंह मान

निवास- आशा सिंह गार्डन, अंबाला सिटी

शैक्षिक योग्यता- एमए इंग्लिश, एलएलबी

प्रैक्टिस- 17 वर्ष

प्राथमिकता : युवा अधिवक्ताओं को सिस्टम के संबंध में जागरूक करेंगे।





3- अधिवक्ता संदीप चौहान

निवासी- शारदा नगर , अंबाला सिटी

शैक्षिक योग्यता- बीए एलएलबी

प्रैैक्टिस- 20

प्राथमिकता : बार की मांगें व महिला अधिवक्ताओं की कॉमन रूम की मांग को पूरा किया जाएगा।



4- अधिवक्ता सुनील जैन

निवासी- अंबाला सिटी

शैक्षिक योग्यता- बीए एलएलबी

प्राथमिकता : आगामी 13 जनवरी 2024 को डिस्पेंसरी का उद्घाटन, अधिवक्ताओं के लिए बीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed