{"_id":"67c7590368eaa0a6da001b1d","slug":"bar-association-executive-took-oath-security-will-be-important-ambala-news-c-36-1-ame1006-138620-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने ली शपथ, सुरक्षा रहेगी अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने ली शपथ, सुरक्षा रहेगी अहम
विज्ञापन
शपथ लेते हुए जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी। संवाद
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के बाद मंगलवार को नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला। बीते शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए थे। इसमें एडवोकेट सतपाल सिंह बार एसोसिएशन के प्रधान बने थे।
नवनियुक्त बार प्रधान एडवोकेट सतपाल सिंह ने बताया कि 10 महीनों के कार्यकाल में अधिवक्ताओं की सुरक्षा मुद्दा सबसे अहम रहेगा। बीते शनिवार को हुई घटना के बाद उन्होंने कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर एक पुलिस पोस्ट बनाने की मांग की है। वहीं मासिक बैठक में भी वे उपायुक्त के समक्ष सुरक्षा के लिए मांगे रखेंगे।
शपथ समारोह में प्रधान पद के अलावा एडवोकेट अरविंद गोयल उपप्रधान, एडवोकेट विकास शर्मा सचिव, एडवोकेट गौरव यादव संयुक्त सचिव तो महिला अधिवक्ता प्रवीण, एडवाेकेट शुभम , एडवोकेट दीपक और मोहम्मद ने भी शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
पुरानी कार्यकारिणी के काम करेंगे पूरे
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सतपाल सिंह ने बताया कि उनका कार्यकाल 10 माह का है, लेकिन वे फिर भी अपनी तरफ से पिछली कार्यकारिणी के बकाया मुद्दों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए रिकार्ड कार्यालय की खंडहर हुई जमीन की फाइल भेजी गई थी। इस पर नए चैंबर्स बनाएं जाएंगे। इसके साथ ही डीसी कार्यालय के साथ लगती जमीन पर अलग से पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास रहेगा। पार्किंग के लिए जमीन की फाइल मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। वर्तमान में जहां पर पार्किंग बनी है वह निजी जमीन है। जिसे कभी भी खाली करना पड़ सकता है। ऐसे में पार्किंग की समस्या बहुत बढ़ जाएगी। इसलिए इस मुद्दे को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।