{"_id":"68b5f2685e2a8ca612078a43","slug":"bappa-was-bid-farewell-by-immersion-ambala-news-c-36-1-amb1002-148918-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विसर्जन कर बप्पा को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विसर्जन कर बप्पा को दी विदाई
Tue, 02 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सबका श्री गणेश मित्र मंडल कच्चा बाजार के श्री गणेश की पूजा करते पुजारी। स्वयं
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। छावनी में सोमवार को गणेश महोत्सव में श्रद्धा के विविध रंग दिखाई दिया। पंडालों में जहां बप्पा को तरह तरह के भोग लगाए गए तो कुछ लोगों ने भावुक मन से बप्पा की विदाई भी की। इस दौरान लोग नाचते गाते हुए बप्पा को विदा कर अगले बरस जल्दी आने की बात कहते नजर आए। सोमवार को शास्त्री नगर से ऐसा ही एक दल बप्पा को हाथों में लिए झूमते हुए निकला। इस दल में महिलाएं बैंड बाजे पर नाचती दिखाईं दीं। इसके बाद उन्होंने बप्पा का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी।
अंबाला कैंट का राजा सबका गणेश में लोगों ने झांकियाें का आनंद लिया । कीर्तन कर बप्पा से मन्नत मांगी। सबका श्री गणेश मित्र मंडल के संचालक पंडित अजय नारायण भारद्वाज ने बताया कि सोमवार शाम को मालपुरा खीर, आइसक्रीम और फालूदा का गजानन को भोग लगाया गया। इसी प्रकार अंबाला कैंट के राजा श्री शिवता गणेश मित्र मंडल द्वारा श्री गणेश उत्सव बड़े हर्ष और भक्ति से मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन भगवान की सुबह शाम आरती होती है तो दोपहर में चार से छह गणेश कीर्तन किया जा रहा है। यहां भगवान काे छोले भटूरे टिक्की, फ्रूट चाट, फ्रूट क्रीम, जलेबी व इमरती का भोग लगाया गया। वहीं जय श्री गणेश मण्डल लाल कुर्ती बाजार के सनातन धर्म शिव मंदिर में भजन कीर्तन किए गए। बप्पा की आरती की गई।

सबका श्री गणेश मित्र मंडल कच्चा बाजार के श्री गणेश की पूजा करते पुजारी। स्वयं- फोटो : mathura