फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bansal family got possession of the disputed parking of Bar Association

Ambala News: बार एसो. की विवादित पार्किंग पर बंसल परिवार को मिला कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Bansal family got possession of the disputed parking of Bar Association
अंबाला सिटी। 45 वर्षों से चल रहे बार एसोसिएशन की विवादित पार्किंग और महिला क्लब की 16 हजार 500 गज जमीन के मामले में बुधवार को बंसल परिवार के वारिसों को कब्जा देकर निशानदेही शुरू करवाई गई। इतना ही नहीं मालिकों ने अपनी जमीन पर अस्थायी दीवार भी खड़ी करवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब बार एसोसिएशन की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। पहले से ही अंबाला कोर्ट परिसर में पार्किंग को लेकर प्रर्याप्त स्थान नहीं है। ऐसे में अब वर्तमान पार्किंग को भी बंद कर दिया गया तो पार्किंग की समस्या बढ़ जाएगी। बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह इस मामले पर उपायुक्त से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। फिलहाल जमीन के मालिक ने बार एसोसिएशन की पार्किंग के गेट को छोड़कर अन्य भाग के सामने अपनी बाड़ लगा दी है।
विज्ञापन

मौजूदा मालिक नीरज बंसल और अखिल बंसल ने बताया कि आजादी के समय में 16,500 गज की जमीन महिला क्लब और बार एसोसिएशन के पास चली गई थी। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने इस जमीन को अपने अधीन कर लिया था। वर्ष 1980 में उनके पिता लाला गौरी शंकर ने इस जमीन को लेकर केस लगाया था। वर्ष 2021 में अगस्त माह में सुप्रीम कोर्ट ने उनके हक में फैसला सुनाया था। इसके बाद जगह को खाली करने के लिए तीन माह का समय दिया गया था। मगर जगह खाली नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट में कब्जे और निशानदेही की अर्जी लगाई। जिस पर बार एसोसिएशन ने 2022 में भी आपत्ति दर्ज करवाई थी। मगर दिसंबर 2024 में कोर्ट ने एक बार फिर से बंसल परिवार के हक में फैसला सुनाया। इसके बाद अप्रैल और मई में खाली करवाने के आदेश मिले थे। मगर भारत पाकिस्तान के तनाव को लेकर यह कार्य नहीं हो सका था। जिसके बाद 12 जून की तारीख तय हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बार एसोसिएशन को नहीं मिली जगह
बार एसोसिएशन की दूसरी कार्यकारिणी का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है। मगर अभी तक बहुमंजिला पार्किंग की अनुमति नहीं मिली है। यह पार्किंग उपायुक्त कार्यालय के पास बनाने का विचार किया गया है। फाइल भी मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है। अभी तक मंजूरी न मिलने के कारण पुरानी पार्किंग में ही काम चलाया जा रहा है। जबकि आए दिन अधिवक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अब अगर यह पार्किंग भी खाली करनी पड़ी तो समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed