फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bank Square: 60 crore loan from Haryana Financial Corporation

बैंक स्कवेयर : हरियाणा फाइनेंशियल कॉरपोरेशन से 60 करोड़ का कर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bank Square: 60 crore loan from Haryana Financial Corporation
अंबाला। अंबाला-साहा नेशनल हाईवे पर छावनी में निर्मित बैंक स्कवेयर का काम अब हरियाणा फाइनेंशियल कारपोरेशन से लिए कर्ज से पूरा किया जाएगा। जबकि पहले लोन के लिए एक प्राइवेट बैंक से पत्राचार किया था। जब इस संबंध में फाइल नगर परिषद की तरफ से हरियाणा सरकार को भेजी गई तो वहां से निर्देश मिले कि अगर लोन लेना है तो हरियाणा फाइनेंशियल कारपोरेशन से लिया जाए। इसलिए अब नगर परिषद ने नए सिरे से कार्रवाई आरंभ कर दी है और इसकी फाइल तैयार करके फाइनेंशियल कारपोरेशन को भेज दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बैंक स्क्वेयर के निर्माण का कार्य एक मई 2020 को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (एचपीएचसी) ने शुरू किया था। अंबाला-साहा नेशनल हाईवे 444-ए पर गांधी मैदान के नजदीक लगभग तीन एकड़ में आठ मंजिला बैंक स्क्वेयर का निर्माण होना है। फंड की कमी के चलते बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया और इस पर लगभग 60 करोड़ रुपये भी खर्च हो गए। जब अधूरी इमारत के निर्माण को लेकर दोबारा अनुमानित लागत तैयार की गई तो यह 87 करोड़ से बढ़कर 112 करोड़ की हो गई। बार-बार पत्राचार के बाद भी फंड जारी नहीं हुआ। इसके बाद गृहमंत्री ने योजनाबद्ध तरीके से नप अधिकारियों को कार्य के निर्देश दिए और कहा कि अगर सरकार से फंड नहीं मिल रहा तो इसे प्राइवेट बैंक से लेकर पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी
जगाधरी रोड पर बनने वाले बैंक स्क्वेयर में सदर और अन्य क्षेत्रों के 34 बैंक शिफ्ट होंगे। बैंक स्क्वेयर की मुख्य इमारत चार मंजिला होगी। इसके साथ ही नौ मंजिला वाणिज्यिक टॉवर बनाया जाएगा, जोकि अंबाला कैंट में सबसे ऊंचा होगा। लोगों के आवागमन के लिए यहां पर पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी। इमारत में बैंकों के साथ कॉरपोरेट ऑफिस और 80 शोरूम भी होंगे। यहां 300 सीट के ऑडिटोरियम, फूड कोर्ट, कॉफी हाउस और हेेलीपैड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गृहमंत्री के निर्देश पर प्राइवेट बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया आरंभ की गई थी और इसकी फाइल सरकार को भेजी गई, जिससे कि समझौता होते ही लोन मिल जाए और कार्य शुरु हो जाए। लेकिन सरकार ने प्राइवेट बैंक से लोन न लेने का सुझाव दिया है और कहा है कि लोन लेना है तो हरियाणा फाइनेंशियल कॉरपोरेशन से लें। इस लिए नए सिरे से तैयार फाइल को मुख्यालय भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही फंड मिल जाएगा।
निर्मल नागर, प्रशासक, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed