{"_id":"645a43409ab3fd7375032a73","slug":"ban-on-the-kerala-story-is-an-attack-on-freedom-of-expression-mamta-does-not-like-the-truth-said-vij-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विज बोले- द केरला स्टोरी पर प्रतिबंध अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार, ममता को सच्चाई अच्छी नहीं लगती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: विज बोले- द केरला स्टोरी पर प्रतिबंध अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार, ममता को सच्चाई अच्छी नहीं लगती
Tue, 09 May 2023 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 May 2023 06:27 PM IST
सार
दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें जबरन फंसा रही है। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। केजरीवाल जांच होने दें और जांच टीम के समक्ष अपना पक्ष रखें।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फिल्म द केरला स्टोरी पर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी को सच्चाई अच्छी नहीं लगती। वह सच्चाई को छिपाना चाहती हैं।
फिल्म पर प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। वहीं फिल्म निदेशक को धमकियां मिलने के प्रश्न पर गृहमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग सच्चाई उजागर करने वाले होते हैं। उन्हें डराया या धमकाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस ने देश का क्या हाल किया, सभी को पता है
कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बयान दिया कि सरकार बनते ही जो वायदे किए हैं, वह पूरे किए जाएंगे। इस पर विज ने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कह सकते हैं। पहले कई बार उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कही मगर कांग्रेस ने देश का क्या हाल किया, यह सभी को पता है।
विज्ञापन
वहीं, प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रचार में इस तरह की बयानबाजी कोई हारा हुआ व्यक्ति ही करता है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने प्रचार के दौरान कहा था कि भाजपा को वोट दिया तो यह सब को लूट लेंगे।
केजरीवाल रखे अपना पक्ष
दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें जबरन फंसा रही है। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। केजरीवाल जांच होने दें और जांच टीम के समक्ष अपना पक्ष रखें। इसके बाद ही वह इस प्रकार की बात करें। वहीं दिल्ली में किसानों द्वारा बैरिकड तोड़ पहलवानों के समर्थन मामले में विज ने कहा कि इसका समाधान करने में सरकार लगी है और जल्दी इसका समाधान किया जाएगा।