{"_id":"6939cc12f124996ca70bc94d","slug":"ban-on-sale-of-pesticides-and-fertilizers-of-chambal-fertilizer-ambala-news-c-36-1-amb1003-154454-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चंबल फर्टिलाइजर के कीटनाशक और उर्वरक की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चंबल फर्टिलाइजर के कीटनाशक और उर्वरक की बिक्री पर रोक
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कृषि और किसान कल्याण विभाग के निदेशक ने चंबल फर्टिलाइजर एंड कैमिकल्स लिमिटेड के कीटनाशकों व कुछ उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगा दी है।
कृषि और किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉक्टर जसविंद्र सिंह ने बताया कि अनुदानित उर्वरकों यूरिया व डीएपी के साथ अपने वितरकों को जबरन टैगिंग, अनियमित बिक्री एवं बिना अनुमति अन्य राज्यों में स्थित कीटनाशक निर्माताओं के उत्पादों की बिक्री के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि कंपनी के खिलाफ जिला अंबाला के एक वितरक की ओर से जनसंवाद पोर्टल पर जबरन टैगिंग की शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसकी जांच उप कृषि निदेशक अंबाला की ओर से करने के उपरांत जांच रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से कृषि विभाग मुख्यालय को भेजी गई थी जिसमें स्पष्ट तौर पर जबरन टैगिंग के आरोपों की पुष्टि की गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए निदेशक कृषि और किसान कल्याण विभाग हरियाणा की ओर से यह कार्रवाई की गई। उप कृषि निदेशक ने बताया कि उक्त निर्देशों के उपरांत जिला अंबाला में कम्पनी के सभी कीटनाशकों के विक्रय न करने के निर्देश सभी वितरकों को जारी कर दिए गए हैं और कीटनाशक निरीक्षकों को भी वितरकों का विक्रय बंद कराने को कहा है। संवाद