{"_id":"62c1f491d986ed242f4a58f4","slug":"ban-on-bathing-in-markandeya-river-till-september-2-demand-for-deployment-of-police-ambala-news-knl113477895","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कंडेय नदी में नहाने पर दो सितंबर तक लगी रोक, पुलिस तैनात करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कंडेय नदी में नहाने पर दो सितंबर तक लगी रोक, पुलिस तैनात करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। मार्कंडेय नदी में नहाने पर दो सितंबर तक रोक लगाई गई है। यह निर्णय लेने के साथ ही श्री मार्कंडेय सेवा समिति ने नदी के तट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का प्रशासन से अनुरोध किया है। इस संबंध में श्री मार्कंडेय सेवा समिति काला आंब नारायणगढ़ की बैठक संस्थापक अध्यक्ष जसविंदर कुमार की अध्यक्षता में रविववार को हुई। संस्था के कोषाध्यक्ष बरखा राम सैनी ने संस्था के खर्चों इत्यादि का ब्यौरा दिया। सभी संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से बारिश के मौसम को देखते हुए मार्कंडेय नदी में दो सितंबर तक यात्रियों को पानी में नहाने या जल के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। साथ ही इस कार्य की निगरानी के लिए संस्था की ओर से प्रशासन को भी सहायता के लिए लिखा जाएगा ताकि प्रशासन की ओर से मार्कंडेय नदी के तट पर निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
साथ ही निर्णय लिया गया कि आने वाले सावन मास में संस्था की ओर से कांवड़ियों के लिए विश्राम व ठहरने का व जलपान इत्यादि का प्रबंध किया जाएगा। संस्था की ओर से भीम सैन गेरा को दूसरी बार पार्षद पद का चुनाव जीतने पर पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन संस्था के महासचिव भीम सैन गेरा ने किया। इस अवसर पर संस्था के सह सचिव अशोक सैनी पूर्व सरपंच काला आंब, सुरेश पाल सैनी, कपिल शर्मा, अरुण कुमार नारायणगढ़, पण्डित कौशल पांडे, राज कुमार शर्मा, चमन लाल काला आंब, रमेश कुमार धीमान, रमेश कुमार डेरा, सन्तोष सैनी, कल्पना पांडे, छाया पांडे, कोपल मिश्रा, अक्षय धीमान, हर्ष सैनी आदि मौजूद रहे।