फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ban on bathing in Markandeya river till September 2, demand for deployment of police

मार्कंडेय नदी में नहाने पर दो सितंबर तक लगी रोक, पुलिस तैनात करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ban on bathing in Markandeya river till September 2, demand for deployment of police
नारायणगढ़। मार्कंडेय नदी में नहाने पर दो सितंबर तक रोक लगाई गई है। यह निर्णय लेने के साथ ही श्री मार्कंडेय सेवा समिति ने नदी के तट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का प्रशासन से अनुरोध किया है। इस संबंध में श्री मार्कंडेय सेवा समिति काला आंब नारायणगढ़ की बैठक संस्थापक अध्यक्ष जसविंदर कुमार की अध्यक्षता में रविववार को हुई। संस्था के कोषाध्यक्ष बरखा राम सैनी ने संस्था के खर्चों इत्यादि का ब्यौरा दिया। सभी संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से बारिश के मौसम को देखते हुए मार्कंडेय नदी में दो सितंबर तक यात्रियों को पानी में नहाने या जल के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। साथ ही इस कार्य की निगरानी के लिए संस्था की ओर से प्रशासन को भी सहायता के लिए लिखा जाएगा ताकि प्रशासन की ओर से मार्कंडेय नदी के तट पर निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन

साथ ही निर्णय लिया गया कि आने वाले सावन मास में संस्था की ओर से कांवड़ियों के लिए विश्राम व ठहरने का व जलपान इत्यादि का प्रबंध किया जाएगा। संस्था की ओर से भीम सैन गेरा को दूसरी बार पार्षद पद का चुनाव जीतने पर पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन संस्था के महासचिव भीम सैन गेरा ने किया। इस अवसर पर संस्था के सह सचिव अशोक सैनी पूर्व सरपंच काला आंब, सुरेश पाल सैनी, कपिल शर्मा, अरुण कुमार नारायणगढ़, पण्डित कौशल पांडे, राज कुमार शर्मा, चमन लाल काला आंब, रमेश कुमार धीमान, रमेश कुमार डेरा, सन्तोष सैनी, कल्पना पांडे, छाया पांडे, कोपल मिश्रा, अक्षय धीमान, हर्ष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed