फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bajaja Bazar's Ramlila will be held in Khukhrain Bhawan

Ambala News: खुखरैन भवन में होगी बजाजा बाजार की रामलीला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Bajaja Bazar's Ramlila will be held in Khukhrain Bhawan
संदीप कुमार
विज्ञापन

अंबाला। करीब 133 साल पहले से अंबाला के मुख्य बजाजा बाजार में चलती आ रही रामलीला का अबकी बार स्थान बदला गया है। कमेटी की तरफ से बाजार में जगह की कमी को देखते को इस बार सुभाष पार्क के सामने खुखरैन भवन में रामलीला का मंचन होगा।
एक समय था जब भरत मिलाप के लिए 100 फुट की ऊंचाई से हनुमान रस्सी से कूद कर आते थे व हाथी पर श्रीराम की बारात निकाली जाती थी। जिसे देखने के लिए लोग बैल गाड़ियों पर बाजार में आते थे। सुबह के 4 बजे तक रामलीला चलती थी। श्री राम लीला कमेटी के प्रधान संजीव जिंदल ने बताया कि दो अक्तूबर बुधवार को छावनी के खुखरैन भवन में श्री रामलीला दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्री रामलीला दशहरा महोत्सव में वृंदावन से श्री नील आंचल मंडल के प्रेम वशिष्ठ शास्त्री अपनी टीम के 22 कलाकारों के साथ इस रामलीला महोत्सव में मंचन करेंगे। प्रेम वशिष्ठ शास्त्री लगभग 15 साल से श्री रामलीला दशहरा महोत्सव में मंचन करते आ रहे हैं। दो अक्टूबर को पहले दिन श्री गणेश पूजन और नारद मोह के साथ रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। तीन अक्टूबर रावण, राम जन्म होगा, चार को विश्वामित्र आगमन के साथ ताड़का वध दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच को धनुष यज्ञ और सीता का स्वयंवर किया जाएगा। छह को श्रीराम चंद्र जी की बारात निकाली जाएगी। सात को श्रीराम जी का वनवास दिखाया जाएगा। इसके बाद निषादराज से भेंट, केवट लीला। आठ को दशरथ मरण, भरत आगमन। नौ को सीता हरण, जटायु मोक्ष, श्रीराम हनुमान मिलन और सुग्रीव मित्रता। दस को बाली वध, लंकादहन, विभीषण शरणागति, 11 अक्तूबर को लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, 12 को दशहरा मेला, रावण वध, भरत मिलाप और श्रीराम जी का राज्य अभिषेक दिखाया जाएगा।

पिछले साल नहीं हो पाई थी रामलीला
दरअसल, करीब 133 साल से बजाजा बाजार में श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रामलीला करवाते आ रहे थे। पिछले साल बाढ़ आने के कारण कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में रामलीला को लेकर फंड भी जमा नहीं हो पाया था। ऐसे में रामलीला नहीं हो पाई थी और न ही राम बारात निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed