{"_id":"6b01e9f579f280d3bf09de26","slug":"bag-stolen-from-car-seat-ambala-news-c-36-1-amb1001-172986-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गाड़ी की सीट से बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गाड़ी की सीट से बैग चोरी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक प्रॉपर्टी डीलर की कार से एक युवक बैग चोरी कर ले गया। बैग में 2.40 लाख रुपये नकद, साइन किए 10-12 सिक्योरिटी चेक, हिसाब की डायरियां, फर्म की स्टैंप, गाड़ी की एनओसी और एटीएम कार्ड सहित पर्स रखा था। सिटी के चरखी मोहल्ला निवासी हरकिरत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम मुलाना स्थित एमबी प्रॉपर्टी कार्यालय से स्कॉर्पियो लेकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:15 बजे हंस इलेक्ट्रॉनिक्स के बाहर गाड़ी खड़ी कर एलईडी खरीदने गए। जल्दबाजी में कार लॉक नहीं की और पिछली सीट से बैग आगे रख दिया। पड़ोसी परमजीत इलेक्ट्रिकल के सीसीटीवी में युवक खिड़की खोलकर बैग निकालता दिखा। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर बलदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
शटर तोड़कर चॉकलेट चोरी
बराड़ा। क्वालिटी चौक के पास चोरों ने एक जूस की दुकान का शटर साइड से फाड़कर 15 से 20 हजार रुपये की चॉकलेट चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने पास की दो अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े, हालांकि वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। प्रीत नगर निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे वह भाई शिव कुमार की जूस की दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उखड़ा मिला और चॉकलेट गायब थीं। इसके बाद पड़ोस में विक्की की मान डीजे और नीरज राठौर की श्री जी श्रृंगार दुकान के ताले टूटे मिले। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद