{"_id":"65c169156532c2965304a52f","slug":"babu-removed-makhanas-from-the-parcel-railways-took-action-due-to-tweet-ambala-news-c-36-1-amb1001-117894-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पार्सल से बाबू ने निकाले मखाने, ट्विट से हरकत में रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पार्सल से बाबू ने निकाले मखाने, ट्विट से हरकत में रेलवे
विज्ञापन
प्लेटफार्म 2 पर पड़े पार्सल से मखाने निकालता रेल बाबू। मीडिया
अंबाला। मखाने के दाने जेब में डालना रेल बाबू के गले की फांस बन गया है। ट्विट पर अपलोड की वीडियो से रेलवे में हड़कंप मच गया है। रेलवे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच बैठा दी है। मामला सोमवार सुबह लगभग 10 बजे का है।
जब ट्रेन से प्लेटफार्म दो पर उतरे पार्सल की जांच के लिए रेल बाबू जांच मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक कट्टे से कुछ मखाने गिर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कट्टे को बंद करने का प्रयास किया, जब कट्टा बंद नहीं हुआ तो उन्होंने कुछ मखानों को अपनी जेब में डाल लिया ताकि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी और संबंधित व्यापारी को दी जा सके। लेकिन इस दौरान यह वाकया छावनी निवासी अमरजीत आर्य ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और बिना समय गंवाए इसे रेल मंत्री सहित डीआरएम को ट्विट कर दिया।
अमरजीत आर्य ने ट्विट में लिखा कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म दो पर मखानों की बोरी में से मखाने चोरी करते हुए रेलकर्मचारी। समय सुबह 10.11 बजे। इस तरह रेलवे में सामान चोरी होता है। अब इस मामले में रेलवे सहित आरपीएफ ने भी जांच शुरु कर दी है ताकि मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके। वहीं सामान लेने वाले व्यापारी ने लिखकर दिया है कि उसे पूरा सामान मिला है। कट्टा फटने के कारण कुछ दाने गिर गए थे, उन्हें भी सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
कट्टे से सामान निकालने को लेकर एक व्यक्ति ने रेलवे को ट्विट किया था। इसकी जांच के लिए कंट्रोल से संदेश मिला है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। वीडियो फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की जाएगी।
जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ।