{"_id":"6af4ca8375d70243c203f5a4","slug":"baba-kheda-s-dhar-yatra-commenced-with-devotion-and-faith-ambala-news-c-36-1-amb1002-172522-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भक्ति और आस्था के साथ निकली बाबा खेड़ा की धार यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भक्ति और आस्था के साथ निकली बाबा खेड़ा की धार यात्रा
विज्ञापन
बाबा खेड़ा की धार परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। धार्मिक श्रद्धा और लोक आस्था के प्रतीक बाबा खेड़ा की धार की परिक्रमा नारायणगढ़ में धूमधाम से निकाली गई। सदियों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन नंबरदार परिवारों ने विधि-विधान के साथ किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
आयोजन की शुरुआत खेड़ा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद छिद्रयुक्त घड़े में जल और दूध भरकर नगर परिक्रमा शुरू की गई। नंबरदार परिवार के कर्ण प्रताप सिंह वालिया और आकाश वालिया घड़ा लेकर यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। वहीं, जोगी भगत पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यात्रा वापस खेड़ा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने घड़े में जल अर्पित किया।
नंबरदार मास्टर सुभाष वालिया ने बताया कि बाबा खेड़ा की धार क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है। यह परंपरा आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
खेड़ा देवता को माना जाता है ग्राम रक्षक
ग्रामीण मान्यता के अनुसार, दादा खेड़ा को ग्राम रक्षक देवता माना जाता है। विश्वास है कि वे गांव की सीमा, फसलों और पशुधन की प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा करते हैं। पशुओं के प्रसव के बाद पहले दूध की धार खेड़ा थान पर चढ़ाई जाती है। विवाह और बच्चे के जन्म जैसे शुभ अवसरों पर भी खेड़ा देवता की धोक लगाकर निर्विघ्न कार्य की प्रार्थना की जाती है।