फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ayushman cards will be made for HKRN employees too, data sought

Ambala News: एचकेआरएन कर्मियाें के भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड, डॉटा मांगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made for HKRN employees too, data sought
अंबाला सिटी। आमजन के साथ-साथ अब एचकेआरएन कर्मचारियाें के भी आयुष्मान कार्ड बनने जा रहे हैं। विभाग ने विभिन्न विभागों से कर्मचारियों का डाटा मांगा है। आयुष्मान कर्मचारियों को भी पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलेगी। कर्मचारी लंबे समय से आयुष्मान की मांग कर रहे थे। अब निदेशालय ने आयुष्मान कार्ड बनाने की अनुमति दे दी है। कर्मचारियों ने भी इस सूचना के बाद राहत की सांस ली है। जिला अंबाला के स्वास्थ्य विभाग में ही 400 कर्मचारी ऐसे हैं जो एचकेआरएन के तहत शामिल किए गए हैं। इसके अलावा सैंकड़ों कर्मचारी हैं तो विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

आश्रितों को भी मिलेगा लाभ
आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ सुखप्रीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के साथ उनके आश्रितों को भी आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिलेगा। इससे पहले कर्मचारियों के आश्रितों के आयुष्मान कार्ड बनने की सुविधा नहीं थी। पहले कर्मचारियों के कार्ड बनाए जाएंगे इसके बाद आश्रितों के कार्ड बनेंगे। जिले में पांच लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिन्हें पैनल के 45 अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह ही निदेशालय की ओर से निदेशालय के निर्देशों पर ही विभागों से कर्मचारियों का डॉटा मांगा जा रहा है। विभागों का डॉटा निदेशालय को भेजा जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों को आयुष्मान की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ़ सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed