फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Avneet and Yuvraj got first place in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में अवनीत व युवराज ने हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Avneet and Yuvraj got first place in 100 meters race
अंबाला। इंडियन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने मोहड़ा खेल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसके तहत हुई अंडर 12 श्रेणी की सौ मीटर की दौड़ में अवनीत और युवराज प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अंडर 12 श्रेणी की छात्राओं की सौ मीटर की रेस में अवनीत प्रथम, रिदम द्वितीय और मनमीत तृतीय रही। अंडर 12 लड़कों में युवराज ने पहला, हर्ष ने दूसरा, अधिराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 श्रेणी की 100 मीटर दौड़ में स्कूल के छात्र अश्विन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।400 मीटर अंडर 12 की दौड़ में भाग लेते हुए स्कूल की छात्रा मनमीत व अवनीत ने द्वितीय पुरस्कार जीता। 400 मीटर अंडर 12 में युवराज को तीसरा, जबकि अंडर 14 में अर्पण को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद प्रतियोगिता में अंडर 12 में हर्ष को तृतीय और अंडर 14 में हरमनप्रीत को दूसरा तथा सुखबीर सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

शॉट पुट अंडर 14 में अभिनव को पहला जबकि अश्विन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। डिस्कस थ्रो अंडर 17 में अभिजीत को दूसरा तथा लक्ष्य कल्याण को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। डिस्कस थ्रो अंडर 14 में हरमनप्रीत को पहला, अर्पण को दूसरा तथा अरमान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। रिले रेस अंडर 12 में इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस रिले दौड़ में युवराज, नित्यांश, गुरजोत व अधिराज ने भाग लिया। अंडर 14 की रिले दौड़ में स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके प्रतिभागी अश्विन,अभिनूर और गुरशान सिंह थे। अंडर 17 की रिले दौड़ में सुखबीर,आर्यमन, आर्यन और केशव ने भाग लिया और स्कूल को तृतीय स्थान दिलवाया। स्कूल के चेयरमैन रजनीश कुमार जैन, निदेशक वसुधा जैन और उप-प्राचार्य वंदना शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed