{"_id":"67b4e020da58d5634b08b9dc","slug":"auto-overturned-after-being-hit-by-a-dumper-four-injured-case-registered-ambala-news-c-36-1-amb1002-137871-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट ऑटो, चार घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट ऑटो, चार घायल, मामला दर्ज
विज्ञापन
अंबाला। अलियासपुर गांव के पास डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई घायल फूलचंद के चंडीगढ़ अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दर्ज बयानों पर हुई। यह हादसा 8 फरवरी को हुआ था व फूलचंद की टांगे ऑटो के नीचे दबने के कारण वो उपचाराधीन था। मुलाना थाना पुलिस ने डंपर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता मुलाना के गांव अलियासपुर निवासी फूल चंद ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 8 फरवरी को करीब आधा दर्जन महिलाएं व पुरुष दिहाड़ी मजदूरी के लिए ऑटो में सवार होकर दोसड़का गए थे। शाम को काम खत्म करके ऑटो में ही वापिस घर आ रहे थे। जैसे ही
अलियासपुर अड्डा के पास पहुंचे तो एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में ऑटो उसकी टांगों पर ही पलटने के कारण काफी चोटें आई। दो तीन अन्य सवारियों को भी चोटें आई थी। उसके बाद डायल 112 की मदद से सीएचसी मुलाना लेकर चली गई और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबाला कैंट सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था।15 फरवरी तक उसका सेक्टर-32 में उपचार चला।