फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auto of a family going to Chhote Trilokpur on Basant Panchami overturned in Ambala

Haryana: अंबाला में बसंत पंचमी पर छोटे त्रिलोकपुर जा रहे परिवार का ऑटो पलटा, एक की मौत और चार घायल

Sun, 02 Feb 2025 02:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Feb 2025 02:09 PM IST
सार

घायल बेटे हर्ष ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के ट्यूबवेल ऑपरेटर रिटायर्ड है। वह सभी माथा टेकने के लिए त्रिलोकपुर जा रहे थे। रास्ते में ही ऑटो पलटने पर आगे बैठे पिता प्रमोद कुमार के सिर में अंधरुनी चोट आई थी। देखते ही देखते वह बेसुध हो गए थे।

विज्ञापन
Auto of a family going to Chhote Trilokpur on Basant Panchami overturned in Ambala
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के पंजोखरा के निकट जटवाड़ में एक परिवार के सदस्यों का ऑटो रविवार दोपहर 1 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि परिवार के सदस्य बसंत पंचमी पर छोटे त्रिलोकपुर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। अचानक बेसहारा गोवंश आगे आने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही पलट गया। हादसे में तोपखाना निवासी 60 वर्षीय प्रमोद कुमार की छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि पत्नी नीना गुप्ता, बेटे हर्ष, श्वेता, विमला को थोड़ी चोटें आई है। हादसे में ऑटो चालक भूषण सहित तीन बाल-बाल बच गए। पंजोखरा थाने के अधीन आने वाली पटवी चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घायल बेटे हर्ष ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के ट्यूबवेल ऑपरेटर रिटायर्ड है। वह सभी माथा टेकने के लिए त्रिलोकपुर जा रहे थे। रास्ते में ही ऑटो पलटने पर आगे बैठे पिता प्रमोद कुमार के सिर में अंधरुनी चोट आई थी। देखते ही देखते वह बेसुध हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed