फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attention Then the danger of corona increased

सावधान ! फिर बढ़ा कोरोना का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attention  Then the danger of corona increased
अंबाला सिटी। कोरोना के बढ़ते ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग को फिर सतर्क कर दिया है। वीरवार को मिले 26 नए संक्रमितों के साथ ही कोरोना के ग्राम में एक दम से उछाल आया है। नए संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग पर जोर दे रहा है, ताकि मरीजों की जल्द से जल्द पहचान कर उनका इलाज किया जा सके। नए मामलों में अधिकतम 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग ही शामिल हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 40 हजार 922 हो गई। वहीं, राहत की बात यह है कि तीन मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 40 हजार 312 हो गई है। नए मामले बढ़ने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 68 हो गई है। अभी तक 542 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है। बता दें कि बुधवार को भी कोरोना के 14 नए मामलों की पुष्टि हुई थी, जिनमें गृहमंत्री अनिल विज भी संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

गृहमंत्री के संपर्क में लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव
योग दिवस पर गृहमंत्री अनिल विज के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए थे। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से कुल 60 से अधिक सैंपल लिए गए थे। इनमें अधिकारियों के सैंपल भी शामिल थे। राहत की बात यह है कि उन सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को आए मामलों में से तीन शहर, सात छावनी, चौड़मस्तपुर व बराड़ा से दो-दो और 11 मुलाना से शामिल हैं। इनमें तीन संक्रमित 12 से 18 वर्ष के युवा हैं। दो व्यक्ति ऐसे हैं, जो पहले से संक्रमित मिल चुके लोगों के संपर्क में आए थे।

इस तरह बढ़ा कोरोना का ग्राफ
तारीख संक्रमित
15 जून 03
16 जून 03
17 जून 08
18 जून 08
19 जून 08
20 जून 01
21 जून 03
22 जून 14
23 जून 26
तेजी के साथ किया जा रहा टीकाकरण
कोरोना के नए मामले बढ़ने के साथ ही टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। वीरवार को विभाग की ओर से 1737 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई गई है। वहीं, अभी तक 10 लाख 62 हजार 250 लोगों को पहली तो 10 लाख 34 हजार 584 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 54 हजार 709 प्रकोशन डोज लगाई गई हैं।
ये बरतें सावधानियां
कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। मास्क पहनने से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
दिन में दो से तीन बार काढ़े का सेवन कर कोरोना से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। आप घर में आसानी से काढ़ा बना सकते हैं।
समय-समय पर हाथ धोते रहें। खाना खाने से पहले, छींकने और खांसने के बाद हाथ जरूर धोएं।
गुनगुना पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहेगा तो आपको कोई भी वायरस आसानी से अपनी चपेट में नहीं ले पाएगा।
मुंह, आंख और नाक से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए मुंह, आंख और नाक को हाथ से छूने से बचें।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यात्रा करने से बचें। अगले कुछ समय तक ट्रेन और प्लेन से लंबा सफर न करें तो ही अच्छा है।
कोरोना के 26 नए मामलों की पुष्टि हुई है। सभी लोगों को कोरोना से स्वयं ही सतर्क रहना है, ताकि कोरोना संक्रमण से बच जा सके।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed