फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attention Dengue sting increasing, seven new cases came

सावधान ! बढ़ रहा डेंगू का डंक, सात नए मामले आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Attention  Dengue sting increasing, seven new cases came
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में उपचाराधीन संदिग्ध बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
अंबाला। डेंगू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। दिवाली से एक दिन पहले डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू के सक्रिय मामले 158 हो गए हैं। एक ओर डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर, अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में मरीजों का जमावड़ा लगने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए भी स्थिति संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो सकती है, ऐसे में सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डेंगू के मामलों के साथ संदिग्ध मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले बुखार के संदिग्ध मरीज डॉक्टरों से केवल दवाई लेकर लौट रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दिवाली के त्योहार के कारण मरीज अस्पताल में नहीं रहना चाहते।
विज्ञापन

डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, कुछ मरीज अपनी मर्जी से छुट्टी लेकर जा रहे हैं। मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे दाखिल करवाना बहुत जरूरी है। ऐसे में मरीज को अगर दाखिल करवाने की जरूरत है तो उसे करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed