फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attendance of students will be monitored through Nipun Teacher App

Ambala News: निपुण टीचर एप से लगेगी विद्यार्थियों की हाजिरी

Wed, 08 Nov 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 08 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Attendance of students will be monitored through Nipun Teacher App
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए अब राजकीय प्राइमरी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू कर दी है। अब इन स्कूलों में बच्चों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। इसके लिए विभाग की ओर से निपुण टीचर एप लॉन्च किया गया है।
खास बात यह है कि शिक्षक अब स्कूल आने के एक घंटे के भीतर ही हाजिरी ले सकेंगे। इसी के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी शेयर करेंगे। मुख्यालय के अधिकारी इस पर नजर रखेंगे। अगर कहीं कोई खामी आ रही है तो इसको लेकर गाइड लाइन भी दी जाएगी। इस एप के जरिए शिक्षक अभिभावकों से भी जुड़ सकेंगे। इसमें वर्कबुक, वर्कशीट, क्विज को भी शामिल किया जाएगा। वहीं मूल्यांकन भी इसी के आधार पर होगा। एप के जरिए पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का असेसमेंट टेस्ट होगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से जिला एफएलएन संयोजक मनोज कुमार की देखरेख में जिले के सभी खंड में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। सिटी में पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, छावनी में मेनब्रांच स्कूल, साहा में ढकौला, बराड़ा स्कूल, शहजादपुर में शहजादपुर स्कूल और नारायणगढ़ में नारायणगढ़ में एक-एक घंटे का प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, एप में सीआरसी की बैठक कब होनी है, इस बारे में भी पता चल सकेगा। विद्यार्थियों का एप पर ऑनलाइन असेसमेंट टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली से तीसरी कक्षा तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को निदेशालय से ऑनलाइन निपुण टीचर एप को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। इस एप का इस्तेमाल विद्यार्थियों की हाजिरी लगाने के लिए किया जाएगा। ऑनलाइन ही विद्यार्थियों के तीन असेसमेंट टेस्ट का मूल्यांकन किया जाएगा। निपुण टीचर एप के बाद निपुण अभिभावक एप आएगी। अभिभावक भी अपने बच्चे की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। - सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed