फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attempted rape of a six year old girl

Ambala News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 13 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 13 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a six year old girl
अंबाला। रक्षा बंधन से एक दिन पहले महेश नगर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यह आरोप पड़ोस के युवक पर लगे हैं। थाना महेश नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

महेश नगर थाना पुलिस के संज्ञान में यह मामला 9 अगस्त को सामने आया था। आरोपी ने 8 अगस्त की दोपहर बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। अगले दिन परिजनों ने थाने में शिकायत दी थी, तभी से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते को तुरंत नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ से मेडिकल करवाया। हालांकि प्राथमिक जांच में दुष्कर्म का प्रयास सामने आया है। इसके अलावा पुलिस ने बच्ची की उम्र छोटी होने के कारण बाल रोग विशेषज्ञ से भी मेडिकल करवाया है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। बच्ची का परिवार मजदूरी करता है और वह पांच भाई बहन है। थाना प्रभारी जितेंद्र ढिल्लो ने बताया कि छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी को काबू करने के लिए इलाके में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed