फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attacked with sticks and rods, five injured

Ambala News: डंडों और रॉड से हमला, पांच घायल

Sun, 20 Apr 2025 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks and rods, five injured
अंबाला। महेश नगर स्थित नागी कॉर्नर के पास कार की साइड मारने के बाद दर्जनभर युवकों ने एक परिवार पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बताया जाता है कि 19 अप्रैल को 25वीं वर्षगांठ के लिए महिला अंजना जैसवाल अपने परिवार के साथ मेहंदी लगवाकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

अभी मेहंदी सुखी भी नहीं थी कि झगड़े के बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में मेहंदी लगवाकर लौट रही महिला अंजना जैसवाल, बेटा मयंक जैसवाल, बहन अंजुल गुप्ता, जेठ ज्ञान सिहं व पड़ोसन शकुंतला चोटिल हो गई। जाते हुए हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। महेश नगर थाना पुलिस ने घायल मयंक की शिकायत पर सागर, राजू, जयप्रकाश, विक्की सैनी, चन्ना, हिमांशु, साहिल, दीपू व 15 व 20 अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं दोनों पक्षों में सिविल अस्पताल में भी टकराव देखने को मिला था। जिसे पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन

---------



वर्षगांठ के कार्यक्रम में डला खलल



पटेल नगर निवासी घायल 19 वर्षीय मयंक जैसवाल ने बताया कि पापा राजेश कुमार रेलवे में है और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है। 19 अप्रैल को माता-पिता की 25वीं वर्षगांठ होने के कारण घर पर कार्यक्रम रखा हुआ था। रिश्तेदार भी घर पर आए हुए थे। वह 18 अप्रैल की रात को अपनी हुंडई कार में मां अंजना जैसवाल, बहन मननी, मासी अंजुल गुप्ता व बुआ उर्मिला के साथ मेहंदी लगवाने के लिए बाजार आया था। वापस लौटते समय नागी कॉर्नर के पास पहुंचे तो एक अन्य कार से साइड मार दी। जैसे ही वह नीचे उतरकर नुकसान पूछने बारे गया तो तभी आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। सूचना पाकर पिता व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते करीब दर्जनभर युवकों ने डंडे व रॉड लेकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed