फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attacked by weapons to ASI's nephew

एएसआई के भांजे को हथियारों से किया लहुलूहान

Sun, 07 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 07 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महकमे के एक एएसआई के भांजे पर शनिवार को रंजिशन कुछ किशोरों व युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। हथियार छात्र की सिर पर लगे, जिससे उसका सिर कई जगहों से बुरी तरह से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसके सिर पर कई टांके लगाए। उधर, अंबाला कैंट पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र कैंट के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल के बाहर एक अन्य स्कूल के छात्र से पगड़ी छेड़ने को लेकर बहस हुई थी। घायल छात्र के अनुसार उस छात्र ने उसकी पगड़ी से छेड़छाड़ की थी, जिस पर उसका संबंधित छात्र झगड़ा हो गया था, लेकिन बाद में वो बात वहीं खत्म हो गई थी, लेकिन शनिवार को वही छात्र अपनेे कुछ और साथियों को ले आया और उन्होंने उसे उस वक्त बंगाली मोहल्ले के पास घेर लिया, जब वह दोपहर को स्कूल से छुट्टी करके जा रहा था। पीड़ित के अनुसार हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे, जो उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ बरसा दिए। इस दौरान उसके सिर पर कई वार किए गए। पीड़ित ने बताया कि बंगाली मोहल्ले में पिटाई के बाद वे उसे जबरन घसीटते हुए तेली मंडी चौक के पास ले गए और वहां भी उसकी पिटाई की, लेकिन तभी इलाकावासियों ने इस वारदात की खबर स्थानीय पुलिस थाने में दे दी। तुरंत पुलिस की राइडर पहले बंगाली मोहल्ला पहुंची, तो वहां इलाकावासियों ने बताया कि हमलावर छात्र को पीटते हुए तेलीमंडी की ओर ले गए हैं, जिसके बाद पुलिस की राइडर तेली मंडी पहुंच गई जहां पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत लहुलूहान हालत में पीड़ित को राइडर पर बिठाकर सिविल पहुंचाया, जहां उसके सिर पर कई टांकें लगाए गए। इस दौरान पीड़ित का मामा एएसआई भी सिविल अस्पताल पहुंच गया। थाना कैंट के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

---
खबर -दो-
जेठ ने भाभी को पीटा, भाई का सिर फोड़ा
- तोपखाना परेड में घरेलू विवाद के चलते परिवार में हुई थी मारपीट
अंबाला कैंट। तोपखाना परेड में शनिवार को एक जेठ द्वारा अपनी भाभी पर तेजधार हथियार से हमला व छोटे भाई के हथौड़ी मारकर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बच्चों की पीटाई करने को लेकर जेठ व भाभी में बहस हुई थी और देखते ही देखते मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मारपीट में घायल दंपति को लहुलूहान हालत में कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया। तोपखाना परेड निवासी महिला ने बताया कि शनिवार को वह घर पर अपने बच्चों द्वारा गलती करने पर डांट रही थी। तभी अचानक घर पर मौजूद जेठ व सास ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते गाली गलौच करने लगे।
जिसके बाद वह अपने पति के पास पहुंचकर बहस व गाली गलौच के बारे में बताया। उसके बाद जब वह वापस घर पहुंचे तो जेठ ने तीखी बहस शुरू कर दी और इतने में वह कुछ समझ पाती कि अचानक अपने छोटे भाई के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में बीचबचाव करने पहुंची तो तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। डाक्टर का कहना है कि मारपीट में महिला के हाथ व व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटें आई है। पुलिस ने सूचना पाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
---
खबर- तीन
संपत्ति विवाद में गई परमजीत की जान
अंबाला सिटी। गांव सुल्लर में  शनिवार को जायदाद को लेकर चल रहे विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में निवासी परमजीत सिंह की जान चली गई। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में ले लिया है। मृतक परमजीत के भाई राजकुमार ने बताया कि उनकी संपत्ति को लेकर उनके ही चचेरे रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर घर में टेंशन का माहौल था। उसने बताया कि शनिवार को उनके चचेरे भाई जबरन हथियार लेकर घर पहुंच गए और उन्होंने घर में जबरदस्ती गाली-गलौच और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसके भाई परमजीत सिंह ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन वे लगातार हंगामा करते रहे, जिससे उसका भाई घबरा गया और फिर अचानक उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत मौके पर पहुंची, जिसके बाद इलाका पुलिस को बुलाया गया।

थाना सदर के एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल शव कब्जे में ले लिया गया है। उनके अनुसार फिलहाल मृतक के हृदय को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा,ताकि मालूम हो सके कि उसकी मौत किस तरह हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed