{"_id":"663ff479542986f9b20e0ea4","slug":"attack-on-young-man-standing-with-friends-outside-school-ambala-news-c-36-1-sknl1017-122991-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूल के बाहर दोस्तों के संग खड़े युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूल के बाहर दोस्तों के संग खड़े युवक पर हमला
Sun, 12 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 12 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी के एसए जैन मॉडल स्कूल के सामने दो दोस्त संग खड़े युवक पर आरोपियों ने हमला कर दिया। यह मारपीट छह मई को हुई थी। ठीक होने के बाद घायल ने शिकायत दी। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर नीरज, शुभम व वासु व अन्य पर मामला दर्ज कर लिया।
अंबाला सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में रविदास बस्ती निवासी राहुल ने बताया कि 6 मई को वह अपने दोस्त करन व कार्ति के साथ सिटी एसए जैन मॉडल स्कूल के सामने खड़ा था। तभी घेल रोड की तरफ से नीरज, शुभम व वासु और उनके 12-13 लड़के हाथों में तेजधार हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया।
दोनों दोस्त तो वहां से भाग गये थे और उसके काफी चोटें आई थी। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी में दाखिल करवाया था। चोटों के अलावा उसे फ्रेक्चर भी आ गया था। पहले तो कार्रवाई करवाने से मना कर दिया था। सिटी स्कैन करवाने पर पता चला था कि आंख के नीचे भी फ्रेक्चर है। जाते हुए हमलावर उसका पर्स भी ले गए थे।