फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   attack on young man standing to take burger

बर्गर लेने के लिए खड़े युवक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
attack on young man standing to take burger
अंबाला। मोहड़ी तेजा गांव के अड्डे पर बर्गर लेने के लिए खड़े युवक पर पांच बदमाशों ने हमला कर दिया। बचाने के लिए जैसे ही पिता, ताया सहित भाई पहुंचा तो उन पर भी तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक का पिता व ताया घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर करीब पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वह मोहड़ी तेजा का निवासी है। वह 23 सितंबर को काम से छुट्टी कर शाम को घर आ रहा था। वह गांव के अड्डे पर बर्गर लेने के लिए खड़ा था। इस दौरान वहां भूरा नाम का व्यक्ति शराब पी रहा था। उसने उससे कहा कि तू वीडियो क्यों बना रहा है। उसने अपना फोन दिखाया तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान भूरा और उसके बाद उसके तीनों लड़के वहां आ गए। सुखप्रीत ने बताया कि झगड़े की सूचना पाकर उसका भाई रिंकू, ताया और पिता वहां पहुुंचे। हमलावरों ने चारों पर तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके पिता और ताया घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया जहां वह उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मेवालाल, जसबीर सिंह उर्फ भूरा, मनदीप सिंह, रूपेश व प्रिंसपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed