फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attack on those who complain about mining

Ambala News: खनन की शिकायत देने वालों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Attack on those who complain about mining
अंबाला। अवैध खनन की गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत करने वाले पूर्व सरपंच और नंबरदार पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। रजौली निवासी निवासी पूर्व सरपंच सुमेर चंद ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले तो धमकाया था।
विज्ञापन

जब वह एसडीएम को शिकायत करने जा रहे थे तो रास्ते में रोककर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और ईंट-पत्थर भी बरसाए। शहजादपुर पुलिस ने शिकायत पर दीन मोहम्मद उर्फ जुल्फकार, असलम, दर्शन और वकील पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रजौली गांव निवासी सुमेर चंद ने बताया कि उसने नंबरदार जय सिंह के संग मिलकर गृहमंत्री अनिल विज को गांव के दीन मोहम्मद उर्फ जुल्फकार, असलम, दर्शन व वकील के खिलाफ शिकायत सौंपी दी। बताया था कि आरोपी लंबे समय से पंचायती जमीन पर माइनिंग का काम करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती जमीन के साथ ही उसकी मलकियत भूमि भी है और यहीं कारण है कि अवैध खनन होने के कारण उसकी भूमि को काफी नुकसान पहुंच रहा है। आरोपियों के खिलाफ गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत सौंपने के बाद माइनिंग अधिकारियों की टीम ने 3 जनवरी को मौके का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को पंचायती जमीन पर माइनिंग हुई मिली थी। 4 जनवरी को पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

इतना ही नहीं माइनिंग वाली जगह पर पुलिस की गाड़ी तक फंस गई थी। ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को निकाला गया था। पुलिस के मौके से जाते ही आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी थी और धमकाने लगे। जैसे ही वह एसडीएम नारायणगढ़ को पूरे मामले की जानकारी देने के लिए जा रहे थे तो आरोपियों ने रजौली-बरेडी पुल के ऊपर ही रोक लिया। इतने वह कुछ समझ पाते कि ईट-पत्थर बरसाने शुरू करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी वकील व दीन मोहम्मद उर्फ जुल्फकार ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का भी प्रयास किया। उनका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया था। पूर्व सरंपच सुमेर चंद ने आंखों का ऑपरेशन होने के बावजूद दोबारा वहीं चोट मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed