फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   attack on four person of a family with sharp weapons

एक ही परिवार के चार लोगों पर कुल्हाड़ी और डंडे-बिंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
attack on four person of a family with sharp weapons
रतनगढ़ के एक घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों पर कुल्हाड़ी, फरसा और डंडे बिंडों से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। घटना में 27 वर्षीय सचिन, उसकी पत्नी सरस्वती, माता सुदेश व पिता सुरेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ितों ने आरोप लगाए कि आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर निकालकर घर में रखे 20 हजार रुपये नकदी और करीब 70 हजार रुपये के सामान सहित बच्चों तक के कपड़े चुरा लिए। पीड़ित सचिन की बहन प्रीति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सचिन अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। अचानक हुए हमले के दौरान सचिन की मां ने उन्हें फोन कर सूचना दी। उन्होंने कहा कि उन्हें घर में घुसकर आरोपी पीट रहे हैं। सूचना मिलते ही सचिन व उसकी पत्नी सरस्वती मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें नहीं बख्शा और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सभी घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार कराया गया। सचिन के कान, होंठ और शरीर पर गंभीर चोटें लगी हैं। उसे भर्ती कर लिया गया जबकि अन्य को मामूली उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रीति के अनुसार उसका भाई सचिन कपड़ा मार्केट में सेल्समैन है। उन्होंने कुछ समय पूर्व एक युवक को किराएदार रखा था। उसने उनके प्लाट का एक छोटा सा टुकड़ा खरीद लिया। उसके बाद वह पूरी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा। उसी ने सुबह शैंकी नामक युवक को उनके घर भेजकर तोड़फोड़, चोरी और मारपीट करवाई। पता लगने पर सचिन जब घर आया तब वह वहीं अंदर बैठा था। उसके साथ मौजूद अन्य युवकों के पास कुल्हाड़ी, सब्बल व अन्य हथियार थे। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed