हरियाणा : अंबाला में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर गंडासी व डंडों से जानलेवा हमला, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
महमूदपुर निवासी शिव कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में 11वीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को उसका हिंदी का पेपर था। जब वह पेपर देने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल से निकला तो पहले से ही तैयार हमलावरों ने उस पर गंडासी, लाठी और डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल से हिंदी का पेपर देकर निकले 11वीं कक्षा के छात्र शिव कुमार को मंगलवार दोपहर हथियारों से लैस युवकों ने जमकर पीटा। बीच-बाजार उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। गंभीर हाल में उसे नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना साढौरा (जिला यमुनानगर) के गांव महमूदपुर निवासी शिव कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में 11वीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को उसका हिंदी का पेपर था। जब वह पेपर देने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल से निकला तो पहले से ही तैयार हमलावरों ने उस पर गंडासी, लाठी और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उसके चचेरे भाई अमित के बयान पर नारायणगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्जकर लिया है। आरोपियों में सुमित राणा, बलजिंदर उर्फ काला, भानू राणा और हिमांशु पर केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- नहीं थम रहीं चोरी की वारदातें : चंडीगढ़ में डॉक्टर की शादी से 12 दिन पहले घर से 10 लाख की नगदी व जेवरात चोरी
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शिव कुमार विद्यालय से पेपर देने के उपरांत मोटरसाइकिल पर अपने दो अन्य साथियों के साथ जा रहा था। सुभाष चौक के निकट कुछ मोटरसाइकिलों पर आए हथियार बंद युवकों ने उसे मोटरसाइकिल से नीचे गिराकर पीटना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने शिव कुमार के गर्दन और सिर पर तेजधार हथियार और गंडासी से वार किया। मौके पर भीड़ को इकट्ठा होते देख हमलावर वहां से भाग निकले। इसके बाद राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
रसूलपुर बस अड्डे पर हुुआ था झगड़ा
किराने की दुकान चलाने वाले अमित के अनुसार हम दो भाई-बहन हैं। मेरे चाचा जरनैल के छह लड़कियां और दो लड़के हैं। बड़ा लड़का शिव कुमार गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। शिव ने रविवार को मुझे बताया था कि मेरा रसूलपुर बस अड्डे पर यमुनानगर के गांव रठाली निवासी सुनील राणा उर्फ मित राणा के साथ झगड़ा हो गया था।
उसने मुझे धमकी दी थी कि हम तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। रोजाना की तरह शिव सोमवार स्कूल गया था। मैं दुकान पर था। एक बजे फोन पर जानकारी मिली कि सुभाष चौक के पास शिव पर कातिलाना हमला हुआ है। मैं छोटे भाई रिंकू के साथ मौके पर पहुंचा, वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद मैं नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचा। वहां जाकर देखा कि शिव के सिर में गंडासी, कुल्हाड़ी, तलवार और डंडों से हमला किया गया था।
यह भी पढ़ें- पानीपत में वारदात : दो स्नैचरों ने मंगलसूत्र झपटा तो सड़क पर गिरी महिला, वैन से कुचला, अस्पताल में मौत
जजों की हैं घटनास्थल के नजदीक तीन कोठी
बता दें कि जिस स्थान पर यह हमला किया गया उस जगह जजों की तीन कोठियां भी हैं और कोठियों के बाहर पुलिस मुलाजिम ड्यूटी भी दे रहे हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया। स्कूल की 11वीं कक्षा के इंचार्ज याद राम ने बताया कि शिव कुमार अभी हाल ही में 11वीं कक्षा में उनके स्कूल में दाखिल हुआ था।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
थाना प्रभारी गुरमैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुनील निवासी रठाली जिला यमुनानगर, हिमांशु और मनप्रीत उर्फ काला निवासी बणौंदी शहजादपुर (अंबाला) और भानू प्रताप निवासी बड़ागढ़ (नारायणगढ़) को गिरफ्तार कर लिया है।