फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ATM facility will be available at railway station, agency visited

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एटीएम की सुविधा, एजेंसी ने किया दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
ATM facility will be available at railway station, agency visited
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर एटीएम सुविधा की मिलेगी। एटीएम को स्थापित करने के लिए संबंधित एजेंसी ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से एजेंसी के नुमाइंदों को रेलवे परिसर में पहले स्थापित किए एटीएम के बूथ दिखाए हैं।
विज्ञापन

स्टेशन के मुख्य गेट के पास सहयोग केंद्र के साथ एटीएम स्थापित करने के लिए खाली जगह भी दिखाई है। वहीं एजेंसी के नुमाइंदे का कहना है कि वो रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंप देगा। इसके बाद नेशनल या फिर प्राइवेट बैंक के अधिकारी एटीएम को स्थापित करने के रेलवे से संपर्क करेंगे। लगभग पांच साल बाद यह सुविधा अंबाला कैंट स्टेशन पर मिलेगी। इसे लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। देर-सवेर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को पैसे निकलवाने के लिए अंबाला छावनी के बस अड्डे पर या फिर बाजार में जाना पड़ता था और इस दौरान कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी। हालांकि रेलवे स्टेशन पर एटीएम को स्थापित करने के लिए वाणिज्य विभाग की तरफ से 4 से 5 बार निविदाएं लगाई जा चुकी हैं। इस दौरान दो तीन बैंकों ने रेलवे से संपर्क भी किया था। लेकिन भारी-भरकम किराए और लंबी कागजी प्रक्रिया के चलते किसी भी बैंक ने निविदा को भरने में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

पहले पांच बैंकों के थे एटीएम

लगभग पांच साल पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर राष्ट्रीय बैंकों के पांच एटीएम होते थे। इनमें से एक स्टेशन के मुख्य गेट के नजदीक और चार रेलवे परिसर में यूटीएस काउंटर के नजदीक, लेकिन इस दौरान चार बैंकों ने निर्धारित किराया नहीं दिया जो लाखों रुपये में पहुंच गया। बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी जब बैंकों ने पैसे जमा नहीं करवाए तो रेलवे ने सभी एटीएम पर सील लगा दी। इस दौरान रेलवे परिसर में खुले एक बैंक की शाखा ने अपने एटीएम को स्टेशन के मुख्य गेट से हटाकर कार्यालय में स्थापित कर लिया ताकि किराया देने की प्रक्रिया से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी, उत्तराखंड के यात्रियों के लिए अंबाला कैंट सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। अगर यात्रियों की संख्या की बात करें तो रोजाना 50 हजार से अधिक यात्री स्टेशन पर आवागमन करते हैं। ऐसे में स्टेशन पर एक भी एटीएम न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित छावनी बस अड्डे पर तीन एटीएम लगे हुए हैं।


वर्जन
कैंट स्टेशन पर एटीएम को स्थापित करने के लिए एक दो एजेंसियों ने संपर्क किया है। उन्हें मुख्य गेट के पास और रेलवे परिसर में जगह दिखाई गई है। जैसे ही उनकी तरफ से लिखित में आग्रह प्राप्त होगा, उसके तहत ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed