Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Asthma patients are facing breathing problems due to firecracker smoke.

Ambala News: अस्थमा के मरीजों पर पटाखे का धुआं भारी, सांस लेने में हो रही दिक्कत

Wed, 22 Oct 2025 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 22 Oct 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Asthma patients are facing breathing problems due to firecracker smoke.
अंबाला सिटी। दिवाली की रात में पटाखे के कारण कई लोग घायल हो गए। घायलों का परिजनों ने शहर जिला नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया। सोमवार की रात 9 बजे से लेकर रात 2 बजे तक करीब 31 लोग पटाखे जलाने से घायल हो गए।
विज्ञापन

एक बच्चे की बाजू भी झुलस गई। वहीं, मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली रही, लेकिन ओपीडी में मरीजों की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। अस्पताल खाली ही दिखा। अस्पताल में अस्थमा के मरीज भी पहुंचे। पटाखों के कारण उनको सांस लेने में दिक्कत आई।
विज्ञापन

बच्चों की ओपीडी में सांस लेने में दिक्कत के मरीज भी पहुंचे : दिवाली पर पटाखों के धुंए के कारण बच्चों को भी परेशानी हुई। बच्चों की ओपीडी में सुबह से दोपहर तक 35 से ज्यादा बच्चों को चेक किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि ओपीडी में करीब 35 बच्चों को चेक किया गया। दोपहर तक ओपीडी में मरीज आते रहे। ओपीडी में तीन बच्चे अस्थमा के भी आए। इन बच्चों को दिवाली पर धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत आई। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वह पटाखे जलाने के दौरान बच्चों के मुंह पर मास्क या रूमाल बांधकर रखें ताकि बच्चों को धुएं के कारण परेशानी न हो। पटाखों का धुंआ सीधा फेफड़ों पर असर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों के कारण 31 से ज्यादा लोग हुए घायल, बच्चे भी शामिल : जिला नागरिक अस्पताल में दिवाली की रात 9 बजे से लेकर रात 2 बजे पटाखों के कारण हाथ, बाजू, टांग जलने के मामले सामने आए। पटाखों के कारण 11 वर्षीय दीपक, दस वर्षीय हरनूर, 27 वर्षीय सरनजीत, 19 वर्षीय योगेश, 35 वर्षीय सुशांत, 18 वर्षीय अरुणदीप, 26 वर्षीय सागर, 43 वर्षीय सुमित, 34 वर्षीय आशीष, 6 वर्षीय अपूर्वा, 35 वर्षीय वीरू सहित अन्य लोग घायल हुए। एक बच्चे की पटाखे के कारण बाजू झुलस गई। बच्चे को सिविल अस्पताल में पट्टी की गई।

दिवाली के एक दिन पहले 50 लाख यूनिट से ऊपर पहुंची खपत : कई दिनों से रोशनी के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र जगमगा रहे हैं। दिवाली के कारण लोगों ने घरों, दुकानों, शोरूम पर लाइट लगाई है। इस वजह से बिजली खपत भी बढ़ गई है। दिवाली से एक दिन पहले 19 अक्तूबर की रात में यह खपत 2 लाख यूनिट बढ़कर 50 लाख यूनिट से ऊपर रिकॉर्ड हुई, हालांकि बिजली खपत होने से जिले में कट नहीं लगे और न ही कोई बड़ी शिकायत सामने आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed