फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Association met CM for tender of government swimming pools

Ambala News: सरकारी स्वीमिंग पूलों की निविदा के लिए सीएम से मिली एसोसिएशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Association met CM for tender of government swimming pools
अंबाला। प्रदेशभर में बाहरी लोगों के लिए बंद पड़े सरकारी स्वीमिंग पूल की जल्द निविदा लगवाने के लिए वीरवार को अंबाला से जिला तैयारी एसोसिएशन के चेयरमैन राजिंद्र विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिम्नास्टिक हाल में आ रही वातानुकूल की दिक्कत व स्टेडियम में पीने के पानी की समस्या व स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का टेको जिम खुलवाने व स्विमिंग पूल में इनवर्टर की बैटरी को बदलवाने व सोना बाॅथ लगवाने के लिए मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिले में हॉकी के काफी खिलाड़ी है लेकिन एस्ट्रो टर्फ का मैदान व कोच नहीं है। इसलिए अंबाला कैंट में मैदान बनवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि पूल चालू न होने के कारण 14 जून से शुरू होने वाली स्वीमिंग संगठन की प्रतियोगिता के लिए दिक्कत आ रही है। बताया कि पहले यह टेंडर जिला स्तर पर उपायुक्त द्वारा किए जाते थे व जिला प्रशासन के साथ मिलकर समय अनुसार टेंडर को जारी करवा लेते थे। अब इन टेंडर को राज्य स्तर पर खेल विभाग के द्वारा जारी किया जाना था जो कि अभी तक नहीं हो पाया है। पिछले वर्ष इसी स्विमिंग पूल से सरकार को 40 लाख की आमदनी हुई थी जो इस बार नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने कैंट के वारहीरोज स्टेडियम से जुड़ी गई समस्याएं भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। सदस्यों ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संज्ञान लेते हुए डायरेक्टर खेल को फोन पर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करके उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

--------

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एचसीएस को जिला खेल अधिकारी बनाने की मांग

अंबाला कैंट के अंतरराष्ट्रीय वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में राजिंद्र विज ने कैंट के अलग-अलग कोच की ट्रांसफर होने के कारण आ रही परेशानी की बात भी रखी। चेयरमैन ने बताया कि इस पर मुख्यमंत्री ने डायरेक्टर खेल को फोन कर जिन कोच को अंबाला छावनी से ट्रांसफर किया गया है उनको तुरंत वापस भेजने के लिए भी आदेश दिए। इसके अलावा राजेंद्र विज ने एचसीएस को ही जिला खेल अधिकारी लगाया जाने की मांग उठाई। योग के नए कोच की भर्ती करवाने की मांग उठाते हुए बोले कि योग भी अब राष्ट्रीय स्तर पर एक खेल है। उनके साथ हॉकी अंबाला के प्रधान केपी सिंह, जिला जिम्नास्टिक के उप प्रधान कपिल कौशिक सहित कोषाध्यक्ष लोकेश भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed