{"_id":"6037ff5f8ebc3ee9196f1989","slug":"assenger-train-start-in-ambala-rail-mandal-ambala-news-knl622310182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ने लगी यात्री,पहले दिन 60 अब 300 से पार हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ने लगी यात्री,पहले दिन 60 अब 300 से पार हुई संख्या
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर खड़ी अंबाला-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन
- फोटो : Ambala
दो पैसेंजर ट्रेनों के चलने से स्टेशन पर चहल-पहल नजर आने लगी है। पहले दिन जहां अंबाला-लुधियाना और सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन में छावनी जंक्शन से सवार होने वाले यात्रियों की संख्या 60 के करीब थी, वहीं अब 3 दिन बाद ही यात्रियों का आंकड़ा 300 के पार हो गया है। दोनों ट्रेन दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
कोरोना लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं और जिंदगी भी रफ्तार पकड़ रही है। इसलिए ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है, बेशक अभी 53 जोड़ी ट्रेनों का विशेष रूट पर ही संचालन हो रहा है, लेकिन इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। इसी कड़ी में अब दैनिक ट्रेनों का भी संचालन शुरू हो गया है जो विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरी पेशा सहित दैनिक यात्रियों के लिए काफी राहत प्रदान करेंगी। छावनी जंक्शन से भी अंबाला-लुधियाना और सहारनपुर-ऊना हिमाचल का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। शुरुआती दौर में बेशक यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन अब यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 22 मार्च से बंद मैमू और डीएमयू ट्रेनों का परिचालन अब मेल/एक्सप्रेस के तौर पर किया जा रहा है। रेलवे ने बेशक यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए उक्त मेल/एक्सप्रेेस का दर्जा देकर किराये में भी बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन इसके बाद भी यह किराया रोडवेज बसों के मुकाबले आधे से भी कम है।
दोगुना से ज्यादा किराया
ट्रेन में अंबाला से लुधियाना तक किराया 55 रुपये है, जबकि बस में सफर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 160 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इसी प्रकार ट्रेन में अंबाला से सहारनपुर जाने के लिए 45 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं, बस में सफर करने के लिए यात्री को 115 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस चलाने की मांग
सांई भक्तों ने अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक सहित विभागीय अधिकारियों से एक बार फिर गुहार लगाई है कि मां वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों की तर्ज पर उन्हें भी जल्द से जल्द कालका-साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस की सेवा उपलब्ध करवाएं, ताकि वह अपने आराध्य के दर्शन कर अपना जीवन सफल कर सकें। भक्तों ने बताया कि एक साल का समय होने वाला है, लेकिन वह साईं बाबा के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण अंबाला से एकमात्र ट्रेन का सीधा शिरडी दरबार तो है ही, लेकिन ट्रेन का किराया भी काफी कम है।
दैनिक ट्रेनों से राहत
अंबाला-लुधियाना और सहारनपुर-ऊना हिमाचल के बीच दैनिक ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। ट्रेनों को चलाने के निर्देश बोर्ड से ही प्राप्त होते हैं, अगर किसी अन्य ट्रेन के संबंध में निर्देश प्राप्त होंगे तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
- हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।