फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   assault, kidnapping and attempt to kill a person going to take oil

तेल लेने जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट, अपहरण और जान से मारने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
assault, kidnapping and attempt to kill a person going to take oil
अंबाला। शाहपुर पेट्रोल पंप के पास बुलेरो गाड़ी में सवार व्यक्ति के साथ मारपीट कर अपहरण करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना 10 अक्तूबर की है जब वह जेसीबी के लिए पेट्रोल लेने पंप पर जा रहा था। अब पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुलजार मोहम्मद ने बताया कि वह सुल्तानपुर गांव जिला पंचकूला का निवासी है। उसके पास एक जेसीबी मशीन है जोकि प्रिंस निवासी नारायणगढ़ के पास लगी हुई है। 10 अक्तूबर रात 9.30 बजे कालांब रोड पर नजदीक शाहपुर पेट्रोल पंप पर अपनी मशीन का तेल लेने के लिए बुलेरो गाड़ी में आया था। उसी समय एक स्विफ्ट कार आई जिसमें इस्ताक मोहम्मद, इमरान उर्फ मानी, पिंकू जोकि इसताक के पास काम करता है सवार थे। उसके साथ मारपीट की। उसने 112 डायल पर फोन किया। इसके बाद इमरान ने उसका फोन छीन लिया और गाड़ी में मारपीट की। वह सभी उसे शाहपुर से वापस गाड़ी मोड़कर पेट्रोल पंप पर छोड़ कर फरार हो गए। घायल को सेक्टर-6 पंचकूला में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी इस्ताक मोहम्मद, इमरान उफ मानी व पिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed