फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ashtami festival celebrated with pomp on the holy occasion of Navratras

नवरात्रों के पावन अवसर धूमधाम से मनाया अष्टमी पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ashtami festival celebrated with pomp on the holy occasion of Navratras
अंबाला सिटी। नवरात्रों के पावन अवसर पर अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने मंदिर भवनों में माता जी की पूजा-अर्चना व आराधना श्रद्धा पूर्वक की। सुबह करीब पांच बजे से भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगनी शुरू हो गई। भक्तों ने मां के दरबार में नतमस्तक होकर मन्नतें मांगी। वहीं शहरभर में भक्तों ने कन्या पूजन का विशेष कार्यक्रम किया। भक्तों ने कन्याओं को विभिन्न प्रकार के व्यंजन आदि परोसे। वहीं भक्तों ने मां के स्वरूप छोटी-छोटी कंजकों के पांव धोकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किए।
विज्ञापन

मां श्री महाकाली दुख भंजनी मंदिर के पुजारी पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ी रही। हर वर्ष की तर्ज पर अष्टमी पर मंदिर परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें चित्रकला, मेहंदी, नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को मंदिर भवन की ओर से मां का विशेष आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद व स्मृति चिह्न आदि भेंट किए। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन मंगलवार को किया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर में हजारों मरीजों ने अनुभवी डॉक्टरों से इलाज करवाकर लाभ उठाया।
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंज उठा श्री महादेव मंदिर
सिटी के सेक्टर-9 के हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की। पुजारी दिनेश शास्त्री ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे से भक्तों की भीड़ मंदिर में लगनी शुरू हो गई। इस दौरान मां के जयकारों के साथ सभी भक्तों ने मंदिर भवन में प्रवेश किया। मंदिर भवन में मां के दरबार में भक्तों ने फल, फूल, मिष्ठान आदि श्रद्धा पूर्वक अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed