{"_id":"69ebca7d95c901925b0a5c52","slug":"ashirwad-colony-announced-boycott-of-elections-ambala-news-c-36-1-amb1002-162191-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आशीर्वाद कॉलोनी ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आशीर्वाद कॉलोनी ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान
विज्ञापन
आशीर्वाद कॉलोनी के निवासियों द्वारा लगाया गया नो एंट्री का बैनर। सोशल मीडिया
गेट पर बैनर लगाकर नेताओं को नो एंट्री की चेतावनी, बोले- 20 साल से नहीं मिलीं मूलभूत सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। आशीर्वाद कॉलोनी के निवासियों ने कई वर्षों से मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। कॉलोनी के मुख्य गेट पर एक चेतावनी का बैनर टांग दिया गया है, जिसमें नेताओं को वोट मांगने के लिए अंदर न आने की हिदायत दी गई है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि 15 से 20 साल से वे बिना सड़क, स्ट्रीट लाइट और बिना साफ पीने के पानी के रह रहे हैं।
स्थिति इतनी विकट है कि लोगों को श्री मंजी साहिब गुरुद्वारे से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता लंबे-चौड़े वादे तो करते हैं लेकिन जीतने के बाद दोबारा शक्ल नहीं दिखाते। पूर्व पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
हाथ जोड़कर वापस भेज देंगे
तेजिंदर सिंह, सियाराम, वासुदेव व अन्य ने चेतावनी दी है कि यदि कोई नेता वोट मांगने आता है तो उसे हाथ जोड़कर वापस भेज दिया जाएगा और न मानने पर उसे अपमानित होना पड़ सकता है। इस बार कॉलोनी ने तय किया है कि उनका वोट नोटा को जाएगा। आरोप है कि बाढ़ जैसी आपदा के समय भी किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध नहीं ली जिससे उनका मोहभंग हो गया है।