फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ashfaq became the strongest man in the All India Pull Power Championship.

Ambala News: ऑल इंडिया पुल पॉवर चैंपियनशिप में अशफाक बने स्ट्रांग मैन

Tue, 23 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 23 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ashfaq became the strongest man in the All India Pull Power Championship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ऑल इंडिया पुल पॉवर चैंपियनशिप में अंबाला कैंट की रामकिशन कॉलोनी निवासी अशफाक अली ने स्ट्रांग मैन का खिताब हासिल किया। अशफाक ने पॉवर लिफ्टिंग की बैंच प्रेस में 110 किलोग्राम भार उठाकर जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस तरह डैड लिफ्ट में 230 किलोग्राम भार उठाकर जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर को पंजाब के रोपड़ में हुई थी।

अंबाला आने पर जिम में अशफाक का स्वागत किया गया। अशफाक ने बताया कि इससे पहले वह वेटलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग में पिछले छह साल में 48 स्वर्ण, 5 कांस्य व 4 रजत पदक हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2019 व 2021 में भी अपने वजन श्रेणी में मिस्टर अंबाला, 2021 में ही मिस्टर पंचकूला के मंच पर उतरकर रजत पदक हासिल किया। 14 साल पहले कुश्ती करते-करते बॉडी बिल्डिंग में आया था। पहले वह कुक का काम करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed