फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   As the fog increases, helpless cattle will become a problem

Ambala News: कोहरा बढ़ते ही बेसहारा गोवंश बनेंगे मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
As the fog increases, helpless cattle will become a problem
अंबाला सिटी। दिसंबर माह में सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। कोहरा छाने से जहां रात में वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होगी, वहीं सड़कों पर बैठे बेसहारा गोवंश के कारण भी हादसों का डर है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक सड़कों पर झुंड में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। यह गोवंश शाम होते ही सड़कों पर जमावड़ा लगा लेते हैं। सुबह से शाम तक गोवंश से हादसे भी होते हैं। नगर निगम ने इन गोवंश को पकड़ने के लिए कोई अभियान भी नहीं चलाया। लगातार सड़कों पर गोवंश की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


निगम के सामने भी बड़ी चुनौती...गोशाला में जगह नहीं खाली

नगर निगम ने बीते महीनों पहले किसानों के प्रदर्शन करने पर करीब 150 बेसहारा गोवंश को सुल्लर गोशाला में पहुंचाया था। निगम ने इन गोवंश के लिए गोशाला को बजट भी दिया। अब निगम के सामने बड़ी चुनौती जगह की हो गई है। गोशाला में जगह न होने इन गोवंश को वहां छोड़ा नहीं जा सकता और न ही निगम के पास अपनी गोशाला है। इस वजह से यह गोवंश सड़कों पर घूमने पर बेबस हैं।
विज्ञापन




शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक हालत खराब



शाम होते ही बेसहारा गोवंश का जमावड़ा सड़कों पर लग जाता है। यह गोवंश सड़क के बीच में ही बैठ जाते हैं। इस वजह से वाहन चालक भी परेशान होते हैं और हादसा होने का भी डर बना रहता है। कई बार यह गोवंश सड़क पर ही आपस में भिड़ जाते हैं। शहर के जंडली पुल, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, सिविल अस्पताल चौक, रामबाग रोड, नदी मोहल्ला, बलदेव नगर, नारायणगढ़ रोड, सेक्टर-9, लक्ष्मी नगर मार्केट, जंडली, सेक्टर-8, 10 और मानव चौक से मटहेड़ी जट्टां गांव तक बेसहारा गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला में गोवंश छोड़ने की जगह नहीं, लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर

नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि गोशाला में बेसहारा गोवंश छोड़ने के लिए जगह नहीं है। निगम ने पहले अभियान चलाकर गोवंश को गोशाला में छोड़ा था। अब जगह न होने के कारण दिक्कत आ रही है। कोहरे को देखते हुए बेसहारा गोवंश के गले में रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कार्य करवाया जाएगा। इसी सप्ताह में यह कार्य शुरू करवाएंगे ताकि कोहरे में सामने से आ रहे वाहन चालकों को गोवंश का पता चल सके और हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed