{"_id":"6aecd1f7a5bfbbff9a0e2b66","slug":"as-long-as-the-memorial-stands-the-people-of-ambala-will-remember-vij-shah-ambala-news-c-36-1-amb1002-172301-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक स्मारक रहेगा, अंबाला वाले विज को याद रखेंगे : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक स्मारक रहेगा, अंबाला वाले विज को याद रखेंगे : शाह
विज्ञापन
मंच से मनोहर लाल, नायब सैनी और अनिल विज को नमन करते गृहमंत्री अमित शाह। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। गांधी मैदान में आयोजित रैली में वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण के जरिए केबिनेट मंत्री अनिल विज की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जब तक यह स्मारक रहेगा, अंबाला वाले आपके योगदान को याद रखेंगे। विज ने भी हाथ जोड़कर उन्हें शुक्रिया अदा किया।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 594 करोड़ से खर्च कर 22 दीर्घाओं के साथ 1857 की क्रांति का एक अद्भुत स्मारक यहां पर बना है। वह पूरा तो नहीं देख पाए, मगर जब अनिल विज मुझे निमंत्रण देने आए थे तब मुझे स्मारक के लिए समझाया। उनके चेहरे पर जो ललक थी, जो ऊर्जा थी, जो लाली थी और शहीद स्मारक के साथ उनका जो लगाव जुड़ा था... अनिल विज, जब तक यह स्मारक रहेगा, आपको भी अंबाला वाले हमेशा याद रखेंगे।
-- -- -- -- --
मंच से योगदान के लिए किया नमन
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक देश के युवाओं के लिए देशभक्ति की अटूट प्रेरणा का स्थान बनेगा। इसके निर्माण के लिए उन्होंने मंच से हाथ जोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मंत्री विज ने अंबाला की धरती को लगाया माथे
गांधी मैदान में केबिनेट मंत्री अनिल विज भी अनोखे अंदाज में दिखे। उनके मंच पर आते ही लोगों ने शोर से उनका अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने मंच से अंबाला की धरती को माथे से लगाया तब भी अंबाला के लोग उत्साहित हो उठे। इसके बाद लोगों ने जमकर इस बात काे सराहा और अनिल विज के समर्थन में नारे भी लगे।
-- -- -- -- --
अंग्रेजों के जुल्म की बयां की दास्तां
केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें पढ़ने का शौक था, पुस्तकालय जाते थे। उनके सामने तब इतिहास के पन्नों में दबी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की एक अभूतपूर्व दास्तां सामने आई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. केसी यादव के शोध और तत्कालीन ब्रिटिश गजेटियर के आधिकारिक दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि आजादी की पहली चिंगारी मेरठ से भी पहले अंबाला छावनी में सुलगी थी। विज ने कहा कि 10 मई 1857 को अंबाला छावनी में तैनात नेटिव इन्फेंट्री के जांबाज सैनिकों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया था। यह संघर्ष सिर्फ अंबाला तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने पूरे देश में क्रांति की लहर पैदा कर दी। इस विद्रोह से ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें इस कदर हिल गईं कि हताशा में अंग्रेजों ने अपनी ही सेना की 74 नेटिव इन्फेंट्री कंपनियों में से 54 को भंग कर दिया और 18 को निहत्था कर दिया। इतना ही नहीं, सभी 10 नेटिव कैवलरी को भी तुरंत प्रभाव से भंग करना पड़ा था। विज ने बताया कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस की स्थापना से 28 वर्ष पूर्व ही लड़ी जा चुकी थी। ब्रिटिश अफसरों द्वारा दर्ज किए गए गजेटियर के साक्ष्य यह साबित करते हैं कि अंबाला के रणबांकुरों का बलिदान और संघर्ष 1857 की क्रांति का पहला मील का पत्थर था। उन्होंने कहा कि यहां अंग्रेज भारतीयों को काला बोलते थे, इसलिए यहां कालीपलटन पुल भी है।