फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrested said deepak murder two month before

डेढ़ महीना पहले बनाई थी दीपक की हत्या करने की योजना, हत्या के लिए सहारनपुर से खरीदी गई देसी पिस्तौल व कारतूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Arrested said deepak murder two month before
खानपुर ब्राह्मणा के दीपक की हत्या के लिए डेढ़ महीने पहले ही आरोपियों ने योजना बनाई थी। इसके लिए आरोपियों ने पहले पैसे जमा करवाकर एक देसी पिस्तौल व कारतूस खरीदे थे। इसके बाद तय योजना के तहत ही दीपक को गोली मारी गई। इस मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्तौल व कारतूस भी जब्त किए गए हैं। जिससे पिस्तौल खरीदी गई पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। पूछताछ के बाद चारों आरोपी जेल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

घात लगाकर मारी थी गोली
19 जुलाई को हत्या की वारदात को गांव में ही अंजाम दिया गया था। तब दीपक कुमार अपने खेतों से घास काटकर घर लौट रहा था। उसे बेहद पास से गोली मारी गई थी। दीपक को गोली मारने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए थे। नागरिक अस्पताल आते समय बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। दीपक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने हत्या के लिए गांव के अतुल उर्फ चिन्ना, विकास, हरनीप, मनीष कुमार, कृष्ण व राजेश को जिम्मेदार ठहराया था। पंजोखरा थाने में हत्या का केस दर्ज होने के बाद जांच सीआईए नारायणगढ़ को दी गई थी।
विज्ञापन

21 जुलाई को पुलिस ने मुख्य आरोपी अतुल उर्फ चिन्ना व हरनीप कुमार उर्फ निपु को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। तब आरोपियों ने यह बात कबूली थी कि डेढ़ महीने पहले ही दीपक को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए आरोपियों ने 315 बोर की देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहारनपुर के आसरा खेड़ी गांव के रहने वाले अमित से खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक की हत्या में संलिप्त चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इन आरोपियों ने शुरूआती जांच में अपना जुर्म कबूल लिया है। कारतूस के साथ पिस्तौल जब्त कर ली गई है।
अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed