{"_id":"65b8359b797dab98d6000256","slug":"arrest-of-murderers-barara-shahabad-road-jam-ambala-news-c-36-1-ame1006-117577-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हत्यारों की गिरफ्तारी बराड़ा-शाहाबाद रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हत्यारों की गिरफ्तारी बराड़ा-शाहाबाद रोड जाम
विज्ञापन
रोड पर जाम लगाए हुए हरचरण के परिजन व ग्रामीण, संवाद।
बराड़ा। गांव उगाला में बीती 18 जनवरी को टयूबवेल ऑपरेटर की हत्या के मामले में 12 दिन बाद हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को परिजनों का सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बराड़ा-शाहबाद रोड जाम कर दिया।
दोपहर को सैकड़ो ग्रामीणों संग परिजन बराड़ा-शाहाबाद रोड पर बैठ गए और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्यारों ने 29 वर्षीय वर्षीय हरचरण उर्फ गोल्डी की हत्या कर दी थी। अब तक ना तो हत्यारे पकड़े गए और ना ही हत्या की वजह पता चल पाई है। ग्रामीण और परिजनों काफी समय पर रोड पर डटे रहे।
सूचना मिलने पर बराड़ा थाना प्रभारी गुलशन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया कि पुलिस जांच में जुटी है। लेकिन ग्रामीण और परिजन बड़े अधिकारी और मंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद बराड़ा के डीएसपी अनिल कुमार वहां पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजन माने और जाम खोल दिया।
विज्ञापन
श्मशान में डाल दिया था शव
उगाला निवासी 29 वर्षीय हरचरण उर्फ गोल्डी करीब 10 वर्षों से गांव के पेयजल टयूबवेल पर बतौर ऑपरेटर कार्यरत था। ग्राम पंचायत की ओर से उसे ऑपरेटर तैनात किया गया था। 18 जनवरी को वह घर से पेयजल सप्लाई के लिए टयूबवेल पर गया था लेकिन जब वह काफी देर बाद भी वापिस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजन उसे देखने टयूबवेल पर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। काफी देर तलाश करने के बाद हरचरण ऊर्फ गोल्डी का शव पास ही श्मशान में खून से लथपथ मिला। उसके सिर और मुंह को बुरी तरह काटा गया था।
दो बहनों का इकलौता भाई था हरचरण
हरचरण उर्फ गोल्डी के पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। गोल्डी अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था और घर की आजीविका भी वही चलाता था। उसकी छह माह की बच्ची है। परिवार में उसकी मां, पत्नी और बेटी अब बेसहारा हो चुकी हैं। वहीं जांच के लिए जांच के चार टीमें गठित की गई थी, जिनमें दो टीमें बराड़ा थाना की और सीआईए टू व नारायणगढ़ सीआईए शामिल है।