फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrest of DTO, increased misery of people

डीटीओ की गिरफ्तारी, लोगों की बढ़ी दुश्वारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Arrest of DTO, increased misery of people
अंबाला। ओवरलोड वाहन चालकों व मालिकों से मंथली लेने के मामले में डीटीओ रमित यादव की गिरफ्तारी के बाद आरटीओ कार्यालय की व्यवस्था चरमरा गई है। कर्मचारी छुट्टी लेकर नदारद चल रहे हैं। जो कर्मचारी कार्यालय में हैं वे लोगों को बिना काम के ही लौटा रहे हैं। ऐसा ही नजारा सोमवार को देखने को मिला। कार्यालय में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स व परमिट से संबंधित काम करवाने वाले को निराशा होकर लौटना पड़ा। कर्मचारियों की तरफ से तर्क यह दिया जा रहा था कि यह काम पोर्टल पर होते हैं और संबंधित कर्मचारी छुट्टी पर है।
विज्ञापन

वहीं एक कर्मचारी कोर्ट में गया है। ऐसे में वह कुछ नहीं कर सकते। इस दौरान हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जिलेभर से आए युवाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उनका कहना था कि पिछले एक सप्ताह से वह फाइल जमा करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी उन्हें अगले दिन आने की बात कहकर टाल देते हैं। युवाओं का कहना था कि कर्मचारियों की तरफ से उन्हें सोमवार का समय दिया गया था और अभी भी काम से इन्कार किया जा रहा है। अधिकतर युवा ऐसे थे कि उनकी फाइल जमा होने की अंतिम तिथि थी। सीट पर कोई कर्मचारी न होने के कारण वो भी टल गई। अब उसे दोबारा से फीस की अदायगी करनी होगी। अब कार्यालय का जिम्मा एमवीए विजय जोशी को दिया हुआ है लेकिन वह सोमवार को अवकाश पर रहे।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक जब कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हुई तो युवा कार्यालय के बाहर रोष जताते हुए एसडीएम कैंट के पास चले गए। लघु सचिवालय में आने के बाद एसडीएम से मुलाकात की। जहां से उन्हें उपायुक्त कार्यालय में जाकर संपर्क करने की बात कही। वहां कोई अधिकारी न मिलने पर युवा घरों को लौट गए। डीटीओ रमित यादव की गिरफ्तारी के बाद कर्मचारी कार्यालय में आने पर कतारा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल जमा कराने के चार दिन शेष
फाइल जमा करवाने के केवल चार दिन ही बचे हैं। सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंच गए थे। हैवी लाइसेंस की फाइल देने के लिए खिड़की पर लगे तो स्टाफ न होने की बात बोलकर टाल दिया। -शुभम, धूलकोट
कार्यालय में कर्मचारी तो थे लेकिन संबंधित कर्मचारी के न आने की बात बोलकर पल्ला झाड़ लिया। एक सप्ताह से कई चक्कर काट चुके हैं। किराया खर्च करने के बाद भी काम नहीं हो रहा जो गलत है। -दीपक, नारायणगढ़
सोमवार को आखिरी तारीख थी
हैवी लाइसेंस की फाइल अप्रूव करवानी है। सोमवार को आखिरी तारीख थी। कई दिन से कार्यालय के चक्कर काट-काटकर परेशान हो गए है। इसके बावजूद कहीं कोई सुनवाई नहीं है। व्यवस्था बनानी चाहिए। -हरमन जोत सिंह, रछेड़ी

अब दोबारा फीस भरनी पड़ेगी
हैवी लाइसेंस की फाइल तैयार करवाई। आखिरी तिथि सोमवार को समाप्त होने के कारण दोबारा फीस भरनी होगी। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही व अनदेखी के कारण खामियाजा उठाना पड़ रहा है। -कपिल सिंह, रछेड़ी
पोर्टल की जिस आईडी पर काम होना है वो संबंधित अधिकारी छुट्टी पर है जबकि एक कोर्ट में ड्यूटी पर गए हुए हैं। बिना आईडी के काम नहीं किया जा सकता है।
-रितू शर्मा, क्लर्क, आरटीओ कार्यालय अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed