फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrangements for heat wave in the hospital are incomplete, patients are dependent on coolers

Ambala News: अस्पताल में लू के इंतजाम अधूरे, कूलरों के सहारे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for heat wave in the hospital are incomplete, patients are dependent on coolers
येलो वार्ड में एसी लगने के बाद भी नहीं हो रहे संचालित। संवाद
अंबाला सिटी। मौसम में बढ़ोतरी के चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इधर नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए अलग से वार्ड तो बना दिया है। मगर यहां पर मरीजों को ठंडा वातावरण देने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में बने रेड, येलाे वार्ड और ओटी में भी लगे हुए एसी काम नहीं कर रहे हैं। इतना ही बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड में भी मरीज पंखों और कूलरों के सहारे ही चल रहे हैं। जबकि लू के इंतजाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में नागरिक अस्पताल को पत्र जारी किया था। इसमें लू से पीड़ित मरीजों के लिए ठंडे वातावरण और अन्य जरूरी संसाधनों का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

लू वार्ड में नहीं लगा एसी
ट्रामा में बने डेंगू वार्ड के कमरे में ही इस बार लू से पीड़ित मरीजों के लिए वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में कूलर लगाया है, जबकि यह कमरा ट्रामा सेंटर के पहले तल पर बना हुआ है। इसके साथ ही इस कमरे के पीछे कोई अन्य कमरा भी नहीं है। धूप के समक्ष होने के कारण गर्मियों में इस कमरे में बिना एसी के रहना मुश्किल होगा। जबकि लू के कारण बीमार मरीजों को एसी में रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओआरएस कॉर्नर भी नहीं बनाए
नागरिक अस्पताल में जगह- जगह ओआरएस कार्नर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मगर अभी तक सिटी नागरिक अस्पताल में कहीं भी कार्नर नहीं बनाए गए हैं। इन कॉर्नर पर मरीजों को ओआरएस दिया जाता है।

दो से तीन आ रहे मरीज
लू के कारण अक्सर ही मरीज को 104 डिग्री बुखार हो जाता है। जिस कारण मरीज के शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इन्हीं मरीजों को लू लगने में शामिल किया जाता है। इन दिनों ट्रामा सेंटर में रोजाना तीन से चार मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। हालांकि अभी तक 104 डिग्री तापमान वाले मरीज आने शुरू नहीं हुए हैं।
वर्जन
हमारी ओर से नागरिक अस्पताल को लू से संबंधित इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इसमें कमी मिली तो सुधार किया जाएगा।
-डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed