{"_id":"65e1c6cc32012265a609a5b9","slug":"army-sergeant-commits-suicide-in-ambala-noose-of-rope-was-made-in-barrack-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: सेना के हवलदार ने की आत्महत्या; बैरक में रस्सी का फंदा बनाया, महाराष्ट्र का रहने वाला था दीपक काकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: सेना के हवलदार ने की आत्महत्या; बैरक में रस्सी का फंदा बनाया, महाराष्ट्र का रहने वाला था दीपक काकरे
Fri, 01 Mar 2024 05:45 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:45 PM IST
सार
अंबाला में सेना के हवलदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नहीं मिला है। मृतक का छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला में काली पलटन पुल के निकट सेना की एबी वर्कशॉप में तैनात सेना के हवलदार ने संदिग्ध परिस्थितियों में वीरवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र निवासी 33 वर्षीय दीपक काकरे वर्दी पहने हुए अपने ही बैरक में रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। साथियों की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नहीं मिला है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दीपक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस द्वारा इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई। पडाव थाना प्रभारी एएसआई सतपाल ने बताया कि मृतक दीपक काकरे शादीशुदा था। रोजाना की तरह वह अपनी ड्यूटी पर था। वह अपने बैरक में गया था और काफी देर तक बाहर नहीं निकाला।
विज्ञापन
दूसरे साथियों ने उससे संपर्क करने के लिए फोन किए लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वह देखने के लिए बैरक में पहुंचे तो भीतर से कमरे की कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो दीपक रस्सी के सहारे छत पर लगे पंखे की कुंडी पर लटका हुआ था।
विज्ञापन